
मॉडल टाउन केस: पुनीत खुराना के सुसाइड से पहले पत्नी ने किया था इंस्टा पोस्ट, लगाया था दुर्व्यवहार का आरोप
AajTak
दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके के कल्याण विहार में 39 वर्षीय पुनीत खुराना ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. जब उनके परिवार ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो उन्हें पंखे से लटका पाया था.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के मॉडल टाउन इलाके के कल्याण विहार में पुनीत खुराना नाम के शख्स ने 31 दिसंबर की शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में लगी है. पुनीत की शादी साल 2016 में हुई थी और तलाक का केस चल रहा था.
पुनीत के परिवार का आरोप है कि वह अपनी पत्नी की वजह से परेशान था. परिवार के मुताबिक, पुनीत ने आखिरी बार पत्नी से फोन पर बात की थी.
सुर्खियों में इंस्टाग्राम पोस्ट
इस बीच मृतक की पत्नी का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सुर्खियों में है. करीब 6 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में, पुनीत की पत्नी मनिका पाहवा ने लिखा था कि वह 'टॉक्सिक माहौल और दुर्व्यवहार के बाद' अच्छी तरह से ठीक हो रही है और हर दिन 'बेहतर और उदासीन होने' की कोशिश कर रही हैं.
मनिका ने यह भी कहा कि उच्च शक्तियां तय करेंगी कि उनके साथ 'दुर्व्यवहार करने वालों' के लिए क्या सबसे अच्छा है.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











