
मैनू चा चाहीदी ऐ, मैं की करां...जब फॉरेनर ने दुकान वाले से मांगी पंजाबी में चाय
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी महिला की पंजाबी भाषा पर पकड़ देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.विदेशी महिला के पंजाबी बोलने के अंदाज ने इंडियन यूजर्स के दिलों में जगह बना ली है.
सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो दिलों को छू लेते हैं, और कुछ ऐसे भी होते हैं जो हमारे कल्चर और भाषा के प्रति जज्बातों को भी उकेर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी महिला की पंजाबी भाषा पर पकड़ देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
विदेशी महिला के पंजाबी बोलने के अंदाज ने इंडियन यूजर्स के दिलों में जगह बना ली है. वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, क्योंकि हर कोई उनकी पंजाबी सुनकर हैरान है.
'मैनू चा चाहीदी ऐ, मैं की करां'
ये वीडियो इंस्टा पेज @cala.maurie में किया है. वीडियो में देख सकते हैं शुरुआत में महिला को कैफे में ऑर्डर काउंटर के पास जाते हुए दिखाया गया है. वहां वह कर्मचारी से पूछती है कि क्या वह पंजाबी में बात कर सकती है. फिर वह पंजाबी में एक कप चाय का ऑर्डर देती है, जिससे हर कोई दंग रह जाता है.
देखें वीडियो
इसके बाद वीडियो में महिला को पंजाबी में एक कप चाय का ऑर्डर देते हुए दिखाया गया है. जहां वो पंजाबी में कहती है- मैनू चा चाहीदी ऐ, मैं की करां? ये इतने क्यूट अंदाज में होता है कि देखते-देखते ही वायरल हो जाता है।

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











