
मैनपुरी: महज 500 रुपये के लिए मकान मालिक ने दिनदहाड़े किरायेदार की कर दी हत्या, हुआ फरार
AajTak
घटना थाना बेवर इलाके की है. यहां महज 500 रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में किराएदार श्याम पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि मकान मालिक हरि दीक्षित ने घटना को अंजाम दिया है. दिनदहाड़े घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां महज 500 रुपये के लिए मकान मालिक ने किरायेदार की हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. वहीं, मृतक की मां का रो-रो का बुरा हाल है. घटना थाना बेवर इलाके की है. जहां महज 500 रुपये के लेन देन को लेकर हुए विवाद में किरायेदार श्याम पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि मकान मालिक हरि दीक्षित ने घटना को अंजाम दिया है. दिनदहाड़े घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












