
मैच के बाद जश्न के बीच बवाल भी... महू में झड़प और तनाव, हैदराबाद-नागपुर-करीमनगर में लाठीचार्ज
AajTak
चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद एक तरफ पूरे देश में लोगों ने जश्न मनाया तो वहीं कुछ शहरों में लाठीचार्ज और बवाल भी देखने को मिला. बवाल की घटनाएं मध्य प्रदेश के महू, महाराष्ट्र के नागपुर और तेलंगाना के हैदराबाद-करीमनगर में सामने आई हैं.
भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से करारी शिकस्त देकर चैम्पियंस ट्रॉफी-2025 अपने नाम कर ली. पूरा देश जीत के इस जश्न में डूब गया तो वहीं देश के कुछ शहरों में इस दौरान बवाल भी देखने को मिला. मध्य प्रदेश के महू में जश्न मना रही भीड़ पर जमकर पथराव किया गया. वहीं, तेलंगाना के हैदराबाद-करीमनगर और महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने भीड़ पर जमकर लाठियां भांजी.
मध्य प्रदेश की बात की जाए तो यहां इंदौर के नजदीक महू में 9 मार्च की रात ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के जश्न के दौरान 2 गुट आमने-सामने आ गए. घटना जामा मस्जिद के पास हुई, जहां जुलूस निकाल रहे लोगों का दूसरे पक्ष के साथ विवाद हो गया. देखते ही देखते झड़प पथराव में तब्दील हो गई और इलाके में अफरातफरी मच गई.
इंदौर: महू में कैसे बेकाबू हुए हालात
बताया जा रहा है कि जश्न मना रहा जुलूस जब मस्जिद के पास पहुंचा तो दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. उपद्रवियों ने जश्न मना रहे लोगों पर पथराव शुरू कर दिया, कई लोग घायल हो गए. हालात बेकाबू होते ही कुछ असामाजिक तत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ भी की. दो गाड़ियों और 2 दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया.
नागपुर: पुलिस को सड़कों पर उतरना पड़ा
महाराष्ट्र के नागपुर में भारत की जीत के बाद जश्न मनाने के लिए लोग सड़कों पर निकल आए. इस दौरान भीड़ इतनी ज्यादा अनियंत्रित हो गई कि लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को सड़कों पर उतरना पड़ा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












