
मैक्सिको में बड़ा हादसा... ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 41 लोग जिंदा जले
AajTak
टबैस्को के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 38 शव बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस से साक्ष्यों की बरामदगी का काम जारी है. बस ऑपरेटर टूर्स एकोस्टा ने फेसबुक पर एक बयान जारी करके हादसे की पुष्टि की है और कहा कि जो कुछ हुआ उसके लिए बेहद खेद है.
दक्षिणी मैक्सिको में एक सड़क हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई. मैक्सिको के टबैस्को राज्य की सरकार ने एक बयान में कहा कि बस में 48 यात्री सवार थे, जिसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई. बस कैनकन से टबैस्को आ रही थी. इस हादसे में बस में सवार 38 यात्रियों और दो ड्राइवरों की मौत हो गई. साथ ही ट्रक के ड्राइवर की भी मौत हो गई. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिन्हें देखने से पता चलता है कि टक्कर के बाद बस आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह से जल गई.
आग बुझने के बाद सिर्फ बस फ्रेम के अवशेष बचे थे. टबैस्को के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 38 शव बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस से साक्ष्यों की बरामदगी का काम जारी है. बस ऑपरेटर टूर्स एकोस्टा ने फेसबुक पर एक बयान जारी करके हादसे की पुष्टि की है और कहा कि जो कुछ हुआ उसके लिए बेहद खेद है. साथ ही टूर्स एकोस्टा ने यह भी कहा कि हम अधिकारियों के साथ मिलकर यह पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं कि हादसे के पीछे क्या कारण थे और क्या बस गति सीमा के भीतर ट्रैवल कर रही थी.
यह भी पढ़ें: आगरा में पैराशूट प्रशिक्षण के दौरान हादसा, वायुसेना के वारंट ऑफिसर की मौत
यह भी पढ़ें: IAF का फाइटर जेट क्रैश, MP के शिवपुरी में हुआ हादसा बस ऑपरेटर टूर्स एकोस्टा ने आगे कहा, 'सार्वजनिक मंत्रालय ने हमें सूचित किया है कि जांच कैंडेलारिया, कैंपेचे नगर पालिका के अभियोजक कार्यालय में प्रभावी होगी, इस कारण से हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और रिश्तेदारों को संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए इस विभाग में जाना होगा.' टबैस्को सरकार के सचिव रामिरो लोपेज ने कहा कि अधिकारी इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या और उनकी पहचान के बारे में अंतिम जानकारी जल्द देंगे. स्थानीय नगर पालिका परिषद पलासियो म्युनिसिपल डी कोमलकाल्को ने कहा है कि वह बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को उनके मूल निवास स्थान तक पहुंचाने में मदद करेगी.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










