
'मैं 25 की हूं, मेरा बॉयफ्रेंड 76 साल का है... और बहुत खुश हूं!' गर्लफ्रेंड ने सुनाई अपनी कहानी
AajTak
25 साल की एक महिला 76 साल के बुजुर्ग को डेट कर रही है. यह कपल इन दिनों काफी चर्चा में है. इस कपल की कहानी काफी रोचक है. उम्र में 51 साल के अंतर के बावजूद दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं.
इन दिनों एक कपल काफी चर्चा में है. इसकी वजह इनके बीच उम्र का अंतर है. क्योंकि जहां लड़की की उम्र 25 वर्ष है. वहीं उसके प्रेमी 76 साल के हैं. सबके सामने खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार करने के लिए इनके प्यार की जहां कई लोग सराहना कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों को इससे शिकायत भी है.
यह कहानी है सैन डिएगो की डायना मोंटानो की. डायना ने अपनी प्रेम कहानी को लेकर डेली मेल से बातचीत में कई दिलचस्प खुलासे किए. उन्होंने कहा कि मैं 25 साल की हूं और मेरा बॉयफ्रेंड 76 साल का है. 51 साल के अंतर के बावजूद हम एक-दूसरे से खुशी-खुशी प्यार करते हैं.
'ऐसे प्यार के लिए रास्ते काफी मुश्किल हैं' डायना ने बताया कि वह कैसे खुद से 51 साल बड़े प्रेमी एडगर से मिली और किस तरह उनके बीच प्यार पनपा. साथ ही उम्र के एक बड़े अंतर की वजह से उनके प्यार को सामाजिक रूप से स्वीकृति नहीं मिलने पर उन्हें क्या-क्या झेलना पड़ा.
दोनों म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए मिले थे डायना के अनुसार एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए वह एडगर से मिलीं. तब उनके बीच प्यार जैसा कुछ नहीं था. फिर उनके बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए.
जुलाई 2024 में दोनों आधिकारिक तौर पर शादी कर ली. लेकिन उन्हें अपने रोमांस को लेकर इंटरनेट पर लोगों से और डायना के अपने परिवार के सदस्यों से भी भारी आलोचना का सामना करना पड़ा है.
डायना ने कहा कि हमारे लिए उम्र का अंतर हमारे रिश्ते का केंद्र नहीं है. हां, यह जाहिर है, और लोग हमें सार्वजनिक रूप से घूरते भी रहे हैं. लेकिन उनके साथ सब कुछ बहुत स्वाभाविक लगता है. हमारी बातचीत सहज है, वह मेरे साथ सम्मान से पेश आते हैं और वह वाकई जिंदादिल हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












