
'मैं मॉडर्न जमाने का अभिमन्यु हूं, मुझे चक्रव्यूह से निकलना आता है', जानें ऐसा क्यों बोले केजरीवाल
AajTak
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के सियासी मिजाज की थाह लेने के लिए आजतक ने एमसीडी पंचायत कार्यक्रम रखा, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने हर सवाल का बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ आम आदमी पार्टी से ही डरती है. इसीलिए गुजरात और दिल्ली एमसीडी का चुनाव एक साथ रखा.
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान है और साथ ही गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तपिश गर्म है. ऐसे में दिल्ली के सियासी मिजाज को समझने के लिए आजतक ने 'एमसीडी पंचायत' कार्यक्रम रखा. इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिरकत की. वह बोले कि बीजेपी ने मुझे फंसाने के लिए गुजरात के साथ दिल्ली एमसीडी चुनाव कराया, लेकिन मैं नए जमाने का अभिमन्यू हूं.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक बात को साफ है कि बीजेपी अगर किसी से डरती है तो सिर्फ आम आदमी पार्टी से. उन्होंने कहा कि गुजरात के साथ ही दिल्ली में एमसीडी चुनाव कराया. इन लोगों ने हमे चक्रव्यूह में फंसाने की कोशिश की, लेकिन मैं मॉर्डन जमाने का अभिमन्यु हूं. वो अभिमन्यूह चक्रव्यूह में फंस गया था, लेकिन मुझे इनके चक्रव्यूह से निकलना आता है.
गुजरात चुनाव पर क्या बोले केजरीवाल?
केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोगों ने बहुत प्यार दिया. माहौल है, ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी. मेरे लिए गुजरात और दिल्ली दोनों ही जगह के लोग हमारे हैं. हम दिल्ली भी जीतेंगे और गुजरात में भी सरकार बननी चाहिए. एमसीडी का चुनाव अगर अप्रैल में होते तो बीजेपी की 60 से 67 सीटें आ रही थी, लेकिन अब उनकी बीस से कम सीटें आ रही है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छह महीने में बीजेपी के लोगों ने जो गंध मचाया, उससे बीजेपी का ही नुकसान हुआ है. मनीष सिसोदिया के ऊपर आरोप लगाए और सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया. निगेटिव राजनीतिक को लोग पसंद नहीं करते हैं. इसीलिए बीजेपी गुजरात भी हारेगी और दिल्ली में तो हार ही रहे हैं.
सुकेश को स्टार प्रचारक बनाए बीजेपी- केजरीवाल

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












