
मैं मक्खन पर नहीं, पत्थर पर लकीर खींचता हूं, टोक्यो में प्रवासियों के बीच बोले PM मोदी
AajTak
टोक्यो में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जापान की भाषा, वेशभूषा, कल्चर आपकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है. इसका एक कारण यह भी है कि भारतीय समुदाय के संस्कार समावेशक रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की राजधानी टोक्यो में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में आज सही मायने में जनता के नेतृत्व वाली सरकार काम कर रही है. गवर्नेंस का यही मॉडल, डिलिवरी को कुशल बना रहा है. भारत अपने खोए हुए विश्वास को हासिल कर रहा है.
भविष्य को लेकर आशावान है नया भारत
यही लोकतंत्र पर निरंतर मजबूत होते विश्वास का सबसे बड़ा कारण है. पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत अपने अतीत को लेकर जितना गौरवान्वित है, उतना ही टैक लेड, साइंस लेड, इनोवेशन लेड, टेलैंड लेड फ्यूचर को लेकर भी आशावान है. मोदी ने कहा, "मैं मक्खन पर नहीं, पत्थर पर लकीर खींचता हूं."
भारत-जापान के सहयोग के कई बड़े उदाहरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल हो, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर हो, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर हो, ये भारत-जापान के सहयोग के बहुत बड़े उदाहरण हैं.
पीएम ने बताया जापान के साथ रिश्ता

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











