
'मैं भगवान हूं...', नटराज मंदिर के गर्भगृह में घुसा में घुसा युवक, दूध डालकर मचाया हड़कंप
AajTak
कुड्डालोर जिसे में चिदंबरम नटराज मंदिर में अरुद्रा महोत्सव के दौरान एक युवक ने गर्भगृह में घुसकर कहा, 'मैं भगवान हूं' और अभिषेक के पात्र में दूध डाल दिया. घटना से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई. पुलिस ने मौके पर युवक मणिकडन (35) को गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है. वहीं, मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है.
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिसे में चिदंबरम में विश्व प्रसिद्ध नटराज मंदिर में रविवार को एक अजीब घटना हुई. बताया जा रहा है कि एक युवक मंदिर के गर्भगृह में घुसा और दावा किया कि वह भगवान है. यह घटना अरुद्रा महोत्सव के दौरान घटी, जब श्रद्धालु पूजा और आराधना में व्यस्त थे.
युवक ने शिवगामा सुंदरि अम्मन मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया और अचानक अभिषेक के लिए रखे धातु के पात्र में दूध डाल दिया. जब किसी श्रद्धालु ने उससे सवाल किया, तो उसने कहा, 'मैं भगवान हूं'. इस कारण वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई.
यह भी पढ़ें: कुड्डालोर: अंतिम विदाई में भी मुश्किल, पानी में डूबकर शव को ले जाते हैं श्मशान घाट
श्रद्धालुओं की सतर्कता से पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंदिर में मौजूद भक्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसकी पहचान मणिकडन, 35 वर्षीय स्नातक, अरियालूर निवासी के रूप में की. युवक के व्यवहार को लेकर जांच शुरू कर दी गई है.
देखें वीडियो...

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










