
'मैं जहां भी जाती हूं खुफिया एजेंसियों के अधिकारी पीछा करते हैं', सोनम वांगचुक की पत्नी पहुंचीं SC
AajTak
लद्दाख की सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता गीतांजलि आंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया कि आईबी और पुलिस उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं. जोधपुर में पति सोनम वांगचुक से मिलने के दौरान भी उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया.
लद्दाख के सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में कहा है कि उनके पीछे लगातार आईबी के सर्विलांस लगे हैं. इसके चलते उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है.
'मैं जहां भी जाती हूं खुफिया एजेंसियां पीछा करती हैं'
गीतांजलि ने कहा है कि जब वह जोधपुर के केंद्रीय कारागार में अपने पति से मिलने गईं, तब भी राजस्थान पुलिस और आईबी की टीम ने उनका पीछा किया. जोधपुर में उनकी यात्रा और पति से मुलाकात भी अधिकारियों की कड़ी निगरानी में हुई.
गीतांजलि ने दावा किया कि दिल्ली में सितंबर से ही उन पर निगरानी यानी सर्विलांस रखा जा रहा है. तब भी वह खुफिया निगाहों में थीं जब उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. वो जहां भी जाती हैं खुफिया एजेंसियों के अधिकारी उनका पीछा करते हैं.
'पुलिस ने हमारी बातचीत के नोट्स बनाए'
गीतांजलि आंगमो का कहना है कि 7 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को जब वह अपने पति सोनम वांगचुक से मिलने जोधपुर हवाई अड्डे पहुंचीं, तो उन्हें सीधे पुलिस वाहन में बिठा लिया गया. जेल के अंदर वांगचुक से मुलाकात के दौरान, डीसीपी मंगलेश नाम के अधिकारी और एक महिला कांस्टेबल पास में मौजूद रहे. उन्होंने उनकी बातचीत के नोट्स बनाए.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












