
'मैं गीता भेजूंगा... पत्नी रो पड़ी थीं...', केजरीवाल-सिसोदिया की हार पर खूब बरसे कुमार विश्वास
AajTak
कुमार विश्वास ने कहा कि मुझे उस आदमी से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने अपनी व्यक्तिगत महत्वकांक्षा के लिए अन्ना आंदोलन से निकले लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया. दिल्ली अब उससे आजाद है. उसने AAP कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया. आज न्याय मिल गया.
दिल्ली चुनाव के नतीजों पर अरविंद केजरीवाल के कई पुराने साथियों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. इनमें हिंदी के मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास भी शामिल हैं. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बीतचीत में भारतीय जनता पार्टी को जीत की बधाई दी. कुमार विश्वास ने कहा- मैं उम्मीद करता हूं बीजेपी दिल्ली के मतदाताओं की आशा और अपेक्षा पर खरी उतरेगी और उनकी आकांक्षाओं की प्रतिपूर्ति करेगी. उन्होंने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुझ पर राम और कृष्ण की कृपा हुई कि मैं इस सर्कस (आम आदमी पार्टी) से बाहर आ सका.
कुमार विश्वास ने कहा, 'जब हमें मनीष सिसोदिया के जंगपुरा से हारने की खबर मिली तो मेरी अराजनीतिक पत्नी रो पड़ीं. क्योंकि मनीष ने उसी से कहा था कि अभी तो है ताकत. मेरी पत्नी ने जवाब में कहा था कि भइया ताकत सदैव तो नहीं रहती. मैं उन्हें गीता भेजूंगा.' अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर टिप्पणी करते हुए कुमार विश्वास ने कहा- 'मुझे उस आदमी से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने अपनी व्यक्तिगत महत्वकांक्षा के लिए अन्ना आंदोलन से निकले लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया. दिल्ली अब उससे आजाद है. उसने AAP कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया. आज न्याय मिल गया. '
यह भी पढ़ें: AAP की हार के बीच दिल्ली सचिवालय को सील किया गया, सभी दस्तावेज सुरक्षित रखने के निर्देश
#WATCH | On #DelhiElectionResults, former AAP leader & poet Kumar Vishwas says, "I congratulate the BJP for the victory and I hope that they'll work for the people of Delhi... I have no sympathy for a man who crushed the dreams of AAP party workers. Delhi is now free from him...… pic.twitter.com/RffWg98Sg3
उन्होंने कहा, 'मेरे लिए यह व्यक्तिगत प्रसन्नता या दुख का विषय नहीं है. लेकिन इस बात की प्रसन्नता जरूर है कि न्याय हुआ. आशा करता हूं कि आने वाले लोग और बाकी दल इससे सीख लेंगे और सत्ता पाने के बाद अहंकारी नहीं होंगे. दिल्ली के नागरिकों को मैं अच्छे शासन के लिए बधाई देता हूं. भारतीय जनता पार्टी अपने नेतृत्व में सरकार बनाकर दिल्ली के जो दुख थे पिछले 10 वर्षों में उसे दूर करे. मैं AAP के समस्त कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा कि आपने जिस किसी भी लोभ लालच में सबकुछ जानते हुए एक ऐसे व्यक्ति के समर्थन में काम किया, जिसने अपने मित्रों की पीठ में छुरा घोंपा, अपने गुरु को धोखा दिया, अपने साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली महिलाओं को अपने घर लाकर पिटवाया, अब उससे आशा लगानी छोड़ें. अपना-अपना जीवन देखें.'
यह भी पढ़ें: रेवड़ी पर रेस, दिल्ली में 'नो फेस'... वो 7 वजहें जिन्होंने लिख दी अरविंद केजरीवाल की हार की स्क्रिप्ट!

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







