
'मैं खुद को कितना Seriously लूं...', बच्ची ने बताया क्यों नहीं करती पढ़ाई , VIDEO VIRAL
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्यारी सी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने टीचर की डांट का ऐसा जवाब दिया कि लोग हैरान रह गए. टीचर ने जब बच्ची को पढ़ाई को लेकर सीरियस नहीं होने पर डांटा, तो उसने जो जवाब दिया, वो सुनकर हर किसी का दिमाग चकरा गया.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्यारी सी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने टीचर की डांट का ऐसा जवाब दिया कि लोग हैरान रह गए. टीचर ने जब बच्ची को पढ़ाई को लेकर सीरियस नहीं होने पर डांटा, तो उसने जो जवाब दिया, वो सुनकर हर किसी का दिमाग चकरा गया.
वीडियो में टीचर जब बच्ची से पूछती है कि तुम पढ़ाई क्यों नहीं करती हो. उम्मीद से परे बच्ची ने पढ़ाई न करने के बहाने बनाने के बजाय बच्ची ने जीवन, ब्रह्मांड और मानव अस्तित्व पर दार्शनिक बातें शुरू कर दीं.
देखें वीडियो
मुझे खुद को कितनी सीरियसली लेना चाहिए?
वीडियो की शुरुआत में टीचर उसे समझाते हुए कहती हैं -आप अपनी पढ़ाई को लेकर सीरियस नहीं हैं. लेकिन बच्ची का जवाब कुछ ऐसा है, जैसे वह पढ़ाई से बचने के बहाने नहीं, बल्कि गैलेक्सी के रहस्यों पर लेक्चर देने आई हो! वह कहती है -इस पृथ्वी को बने हुए लगभग 4.5 करोड़ साल हो चुके हैं. मनुष्य के जीवन की उत्पत्ति को 370 करोड़ साल हो चुके हैं. जिस यूनिवर्स को लेकर हम इतने खुश होते हैं, ऐसे-ऐसे न जाने कितने यूनिवर्स हैं. एक यूनिवर्स में न जाने कितनी गैलेक्सी हैं, पता नहीं.
बच्ची यहीं नहीं रुकती, वह तारों, सूरज, पृथ्वी और 200 देशों के बारे में बात करती है. फिर एक सवाल छोड़ जाती है मुझे खुद को कितनी सीरियसली लेना चाहिए? मेरे एक अस्तित्व से क्या हो सकता है?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











