
'मैं खाने का शौकीन हूं, शाम 7 बजे के बाद सोचता हूं कौन से होटल में जाना है', बोले नितिन गडकरी
AajTak
Agenda AajTak 2022: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को एजेंडा आजतक 2022 में दिल्ली के प्रदूषण को लेकर गहरी चिंता जाहिर की. इस दौरान उन्होंने अपनी सेहत पर भी बात की. उन्होंने बताया कि कैसे अपने खाने के शौक को खत्म किए बिना अपना वजन 135 किलो से घटाकर 89 किलो कर लिया है.
Agenda AajTak 2022: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को एजेंडा आजतक 2022 के महामंच पर अपनी सेहत को लेकर खुल कर बात की. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा- मैं खाने का बहुत शौकीन हूं. शाम 7 बजे के बाद सबसे पहले एक बात बहुत गंभीरता से सोचता हूं कि आज कौन से होटल में जाना है और क्या खाना है.
खुद को अचानक से फिट करने पर उन्होंने बताया कि उनकी खाने की नियत में कोई कमी नहीं आई है लेकिन खाने की मात्रा में जरूर कमी आई है. उन्होंने बताया कि उनका वजन कभी 135 किलो था जो अब घटकर 89 किलो हो गया है.
उन्होंने बताया कि कोविड पॉजिटिव होने के दौरान एक महिला डॉक्टर ने उन्हें प्राणायाम सिखाया. वह अब करीब सवा घंटा प्राणायाम करते हैं, उसके बाद कुछ देर व्यायाम करते हैं. ऐसा करके ही उन्होंने अपनी फिटनेस और एनर्जी बढ़ाई है. उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे सबसे पहले अपनी सेहत पर ध्यान दें.
दिल्ली के प्रदूषण को गंभीरता से लेना होगा
एजेंडा आजतक में नितिन गडकरी ने अपनी बात रखते हुए दिल्ली के प्रदूषण को लेकर भी गहरी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण को बहुत ही गंभीरता से लेना होगा. उन्होंने कहा कि यहां सबसे ज्यादा प्रदूषण उद्योग और ट्रांसपोर्ट के कारण होता है. इसके बाद पराली की वजह से यहां की हवा खराब होती है. उन्होंने कहा- मैं दिल्ली के प्रदूषण को पांच साल में खत्म करना चाहता हूं. उन्होंने कहा है कि मेरे संकल्प है कि मैं इंडिया को प्लूशन फ्री कर दूं.
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वह जल्द ही पराली से बायो बिटुमिन तैयार करने वाला प्लांट शुरू करने वाले हैं. यह बयो बिटुमिन किसान ही तैयार करेंगे और सरकार किसानों से इसे खरीदेगी. इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और खेती के क्षेत्र में अलग तरह की क्रांति आएगी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



