'मैं उन्हें बहुत पहले से जानता हूं, वो हम पर भी ऐसी टिप्पणी करते थे', कुणाल कामरा के बचाव में बोले संजय राउत
AajTak
संजय राउत ने कहा, 'मैं कुणाल कामरा को लंबे समय से जानता हूं. वह हम पर इसी तरह की टिप्पणी करते थे. हालांकि, मेरा मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है. अगर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं है, तो उसे स्वीकार किया जाना चाहिए, अगर टिप्पणी किसी राजनीतिक विचारधारा पर है, तो उसे स्वीकार किया जाना चाहिए. यह हमारे देश के लोकतंत्र की खूबसूरती है. कुणाल कामरा के ऑफिस, स्टूडियो में तोड़फोड़ की गई, यह गुंडागर्दी है.'
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के एक वीडियो ने महाराष्ट्र में सियासी घमासान मचा दिया है. सत्तापक्ष लगातार उनपर हमलावर है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के समर्थक तो कुणाल कामरा को पीटने की धमकियां दे रहे हैं. वहीं शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कुणाल का बचाव किया है और इसे 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' करार दिया है.
'मैं कुणाल को लंबे समय से जानता हूं'
संजय राउत ने कहा, 'मैं कुणाल कामरा को लंबे समय से जानता हूं. वह हम पर इसी तरह की टिप्पणी करते थे. हालांकि, मेरा मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है. अगर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं है, तो उसे स्वीकार किया जाना चाहिए, अगर टिप्पणी किसी राजनीतिक विचारधारा पर है, तो उसे स्वीकार किया जाना चाहिए. यह हमारे देश के लोकतंत्र की खूबसूरती है. कुणाल कामरा के ऑफिस, स्टूडियो में तोड़फोड़ की गई, यह गुंडागर्दी है.'
'किसी को भी कानून से परे नहीं जाना चाहिए'
राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, 'किसी को भी कानून, संविधान और नियमों से परे नहीं जाना चाहिए. संविधान ने सभी को समान अधिकार दिए हैं. आप उस अधिकार का उपयोग कर सकते हैं. हर व्यक्ति की अलग-अलग राय हो सकती है. विचार अलग-अलग हो सकते हैं. लेकिन जब आप अपनी बात कहते हैं, तो आपको एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर ध्यान रखना चाहिए कि इससे कानून और व्यवस्था बनाए रखने में हमारे पुलिस बल को कोई परेशानी न हो.'
'हम एकनाथ शिंदे का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.