
'मैं अमित शाह जी से बात कर रहा हूं, सोनम को ढूंढकर लाएंगे,' शिवराज सिंह चौहान का इंदौर के पीड़ित परिवार को आश्वासन
AajTak
Indore Couple Meghalaya Tragedy: राजा रघुवंशी के परिवार ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मदद मांगी थी. रघुवंशी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल भी उनसे मिलने पहुंचा था, जहां उन्होंने शिलांग में सोनम की तलाश में जुटे उनके भाई गोविंद से फोन पर बात करवाई.
मेघालय में इंदौर के मैरिड कपल राजा रघुवंशी की हत्या और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के लापता होने के मामले में अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और शिलांग में मौजूद सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी को फोन पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया.
राजा रघुवंशी के परिवार ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मदद मांगी थी. रघुवंशी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल भी उनसे मिलने पहुंचा था, जहां उन्होंने शिलांग में सोनम की तलाश में जुटे उनके भाई गोविंद से फोन पर बात करवाई.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोविंद से कहा, ''मैं अमित शाह जी से इस पूरे मामले को लेकर बात कर रहा हूं. सोनम को ढूंढकर वापस लाएंगे.''
केंद्रीय मंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और सोनम की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. यह मामला अब केंद्रीय स्तर पर चर्चा में है और परिवार को उम्मीद है कि शीघ्र ही सोनम का पता लगाया जाएगा.
बता दें कि सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी पुलिस के साथ लगातार सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं. बीते दिन उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, ''मैं सोनम का भाई हूं. मुझे अंदर से फीलिंग आ रही है कि सोनम अभी जिंदा है. पुलिस यहां डेड बॉडी ढूंढ रही है, लेकिन मेरा निवेदन है कि डेड बॉडी न ढूंढे, बल्कि सोनम को तलाशे. इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए.''
गोविंद ने बताया कि जहां राजा का शव मिला था, वहां गहरी खाई में SDRF और NDRF ने पूरे क्षेत्र की तलाशी ली, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला. सोनम के पास दो मोबाइल थे, जो अभी तक नहीं मिले. पुलिस के अनुसार, सोनम और राजा की आखिरी मोबाइल लोकेशन डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज के पास थी. गोविंद ने यह भी बताया कि 20 मई को उनकी सोनम से आखिरी बातचीत हुई थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












