
'मैंने गीता पढ़ी, उपनिषद पढ़े, लेकिन कहीं नहीं लिखा कमजोर को मारो', भारत जोड़ो यात्रा में बोले राहुल गांधी
AajTak
राहुल गांधी ने यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू धर्म कहता है कि डरो मत. ये लोग पूरे देश में 24 घंटे डर और नफरत फैलाने की बात करते हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं 2800 किमी चला हूं. मुझे कहीं मारपीट और हिंसा नहीं दिखी.
भारत जोड़ो यात्रा के लाल किला पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने संबोधित किया. इस दौरान राहुल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी वाले हिंदू धर्म की बात करते हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि गरीब और कमजोर लोगों को मारना चाहिए.
यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू धर्म कहता है कि डरो मत. ये लोग पूरे देश में 24 घंटे डर और नफरत फैलाने की बात करते हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं 2800 किमी चला हूं. मुझे कहीं मारपीट और हिंसा नहीं दिखी.
राहुल ने कहा कि प्रेस वालों ने मुझसे पूछा कि आपको ठंड नहीं लगती है. मैंने कहा कि ये हिंदुस्तान के किसान, मजदूर और गरीबों से क्यों नहीं पूछते. मैंने 2800 किमी चल लिया. ये कोई बड़ी बात नहीं है. ये बड़ा काम नहीं किया. पूरा हिंदुस्तान चलता है. किसान, मजदूर पूरी जिंदगी में 10 हजार किमी तक चल लेता है.
राहुल ने कहा कि मैंने युवाओं से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मैं इंजीनियर, डॉक्टर, आईएएस बनना चाहता हूं. लेकिन आज क्या करते हैं- पकौड़े बनाता हूं. देश में बेरोजगारी क्यों आई? इस देश को रोजगार सिर्फ स्मॉल बिजनेसमैन और किसान दे सकते हैं. ये लोग देश को रोजगार देते हैं. ये 24 घंटे लगे रहते हैं. बैंक के दरवाजे बंद रहते हैं. जबकि दो-चार करोड़पतियों को यूं ही पैसे दे दिए जाते हैं. राहुल ने नोटबंदी को किसानों और छोटे व्यापारियों को मारने के लिए हथियार बताया है.
देश में नहीं है कोई नफरत
इस दौरान राहुल ने जमकर मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं है. ये अंबानी और अडानी की सरकार है. राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत नफरत को लेकर की. राहुल ने कहा कि जब मैंने चलना शुरू नहीं किया तो लगता था कि देश में नफरत है, लेकिन ये सच्चाई नहीं है. पूरे देश में एकजुटता है. आज देश से नफरत मिटाने की जरूरत है. 90 प्रतिशत लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं. राहुल ने लालकिले के बगल में मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे का उदाहरण दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











