
'मैंने अपने WiFi से माफी मांग ली है', WhatsApp बंद होने पर यूजर्स ने Tweet किए मीम
AajTak
WhatsApp Down Memes: 25 अक्टूबर को अचानक ही WhatsApp Down हो गया, इसके बाद तो सोशल मीडिया पर #whatsappdown हैशटैग ट्रेंड करने लगा. कई यूजर्स ने इस हैशटैग के साथ फनी मीम शेयर किए, जो वायरल हो गए. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी क्रिएटिविटी दिखाने से पीछे नहीं रहे. वैसे WhatsApp पहले भी डाउन हो चुका है.
भारत समेत दुनिया के कई देशों में 25 अक्टूबर को Whatsapp Down हो गया था. इसके बाद तो Twitter समेत तमाम सोशल मीडिया पर Memes की बौछार होने लगी. इस दौरान Twitter पर हैशटैग #whatsappdown ट्रेंड कर रहा था.
हालांकि, कंपनी ने शुरुआती बयान में कहा कि इस कमी को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा. Whatsapp डाउन होने से लोगों को मैसेजिंग करने में काफी देर तक दिक्कत हुई. इसके बाद लोगों ने Whatsapp के विकल्प के तौर पर Signal, Telegram और अन्य ऐप को यूज करना शुरू कर दिया.
@punjabiii_munda ने हेराफेरी मूवी का एक शॉट पोस्ट किया, इसमें लिखा हुआ था कि Whatsapp डाउन हुआ है, यह देखने लोग ट्विटर पर आ रहे हैं.
इस ट्विटर पोस्ट के रिप्लाई सेक्शन में कई लोगों ने मजेदार जवाब भी पोस्ट किए, @BeccaThando नाम की यूजर ने लिखा कि मैं भी यहां (Twitter) पर आई, उससे पहले दो बार फोन स्टार्ट कर चुकी थी.
@imAmanDubey नाम के यूजर ने भी एक पोस्ट शेयर किया, इसमें दिख रहा है कि Whatsapp डाउन होने पर सभी की हालत क्या हुई.
@_sam_chege नाम के यूजर ने भी एक फनी मीम शेयर किया, इस मीम में दिख रहा था है कि मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ये देखने की कोशिश कर रहे हैं कि whatsapp में आखिर क्या टेक्निकल दिक्कत हुई.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









