
'मैं सदमे में हूं, आपके सवाल का जवाब नहीं दे पाऊंगी...' बोलते ही फंसी पत्नी, खुलता गया राज
AajTak
Delhi News: दिल्ली के मंडावली इलाके में एक युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते यह हत्या की गई. महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी. जिसके बाद उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया.
पश्चिम दिल्ली के मंडावली इलाके में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि 04 दिसंबर को एक सूचना मिली थी कि रेलवे कॉलोनी में रहने वाले सुरेश को बेहद ही नाजुक स्थिति में एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. फिर इस मामले की जांच शुरू की गई.
इस मामले में पुलिस ने जब मृतक की पत्नी के बयान लेने की कोशिश की तो उसने कहा कि वो बेहद सदमे में है फिलहाल पुलिस के किसी भी सवाल का जवाब वो नहीं दे पाएगी. मृतक के परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रहते थे. सुरेश की मौत की खबर मिलते ही सभी परिजन उसके घर पहुंचे पर किसी ने कोई भी शक जाहिर नहीं किया.
दिल्ली पुलिस द्वारा 07 दिसंबर 2022 को मृतक सुरेश का पोस्टमार्टम कराया और शव को उसकी पत्नी हेमा और भाई दीपक को सौंप दिया. इस दौरान पत्नी व बेटे समेत परिजनों के बयान दर्ज किए गए और किसी ने भी मृतक की मौत पर संदेह नहीं जताया. चूंकि पीड़ित के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे. पीएम रिपोर्ट में लिखा गया था कि सुरेश के सिर, गर्दन, छाती और पेट पर बाहरी के साथ-साथ आंतरिक चोटें पाई गईं हैं.
इसके अलावा पीएम रिपोर्ट से पुलिस को यह भी पता चला कि सुरेश की मौत दम घुटने और पिटाई की वजह से हुई है. उसके लीवर में भी चोटें पाई गईं थीं. फिर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. हत्या के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई. उन्होंने पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पड़ोसियों से भी पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.
जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी के बयान में कुछ गड़बड़ नजर आई. इसके अलावा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुरेश की हत्या के पीछे उसकी पत्नी और प्रेमी सचिन की साजिश हो सकती है.
पुलिस ने अपनी जांच की दिशा को बदला सख्ती से पूछताछ के बाद हेमा टूट गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उसके प्रेमी सचिन को गिरफ्तार कर लिया. हेमा ने पुलिस को बताया कि सचिन के साथ उसके पिछले 2 साल से अवैध संबंध थे. वो दोनों साथ रहना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने सुरेश की हत्या करने की योजना बनाई थी.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










