
मेहुल चोकसी किसको मिलेगा? आज डोमिनिका कोर्ट में हो सकता है फैसला
AajTak
एंटीगुआ से फरार होकर डोमिनिका पहुंचे मेहुल चोकसी को लेकर आज वहां की स्थानीय अदालत अपना फैसला सुनाएगी. मेहुल चोकसी को डोमिनिका में रखा जाएगा, उसे एंटीगुआ वापस भेजा जाएगा या फिर भारत वापसी की राह आसान होगी, अदालत के फैसले पर हर किसी की नज़रें हैं.
पंजाब नेशनल बैंक स्कैम मामले में आरोपी भगोड़े मेहुल चोकसी को लेकर आज अहम दिन है. बीते दिनों एंटीगुआ से फरार होकर डोमिनिका पहुंचे मेहुल चोकसी को लेकर आज वहां की स्थानीय अदालत अपना फैसला सुनाएगी. मेहुल चोकसी को डोमिनिका में रखा जाएगा, उसे एंटीगुआ वापस भेजा जाएगा या फिर भारत वापसी की राह आसान होगी, अदालत के फैसले पर हर किसी की नज़रें हैं. कब होगी अदालत में सुनवाई? डोमिनिका की कोर्ट में मेहुल चोकसी को लेकर सुनवाई होनी है. ये सुनवाई स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगी, वहीं भारतीय समयानुसार बुधवार की शाम 6 बजे सुनवाई शुरू होगी. डोमिनिका की पुलिस ने जब मेहुल चोकसी को अपनी गिरफ्त में लिया था, तब वहां की अदालत ने 2 जून तक मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर रोक लगा दी थी. भारत की ओर से भी डोमिनिका पहुंचीं टीमें भारतीय एजेंसियों की कोशिश है कि मेहुल चोकसी को सीधे डोमिनिका से भारत ही लाया जाए. ऐसे में भारत से कई टीमें डोमिनिका पहुंची हैं. बुधवार को सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) कोर्ट में ये दलील देगी कि मेहुल चोकसी भारतीय नागरिक है, वह यहां पर जुर्म करके भागा है ऐसे में उसे भारत को ही सौंपा जाए. भारत की कई एजेंसियां और अधिकारी डोमिनिका प्रशासन के संपर्क में है. अगर इंटरपोल के नोटिस के आधार पर बात करें तो मेहुल चोकसी की भारत वापसी पक्की है. क्योंकि मौजूदा वक्त में मेहुल चोकसी अभी एंटीगुआ का नागरिक है, लेकिन उसने अपनी भारतीय नागरिकता कभी छोड़ी ही नहीं, ऐसे में वह भारत का नागरिक भी सिद्ध होगा. पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये का स्कैम करने के बाद मेहुल चोकसी और नीरव मोदी फरार हो गए थे. नीरव मोदी को लंदन में पकड़ लिया गया था, लेकिन मेहुल चोकसी लगातार एंटीगुआ में छिपा हुआ था. लेकिन जब वो 23 मई को डोमिनिका पहुंचा तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया और अब वहां जेल में बंद है.
तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










