
'मेरे लिए इतना गुस्सा, इतना जहर...', गर्लफ्रेंड की पर्सनल डायरी पढ़कर चकराया युवक
AajTak
एक शख्स की गर्लफ्रेंड की पर्सनल डायरी अचानक उसके हाथ लग गई. इसमें जो कुछ लिखा था वह उसने सपने में भी नहीं सोचा था. उसे मालूम हुआ कि उसकी गर्लफ्रेंड उसपर कितना ज्यादा शक करती है. ये पूरा वाकया जब उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया तो लोगों ने उसे लड़की से तुरंत दूर हो जाने की राय दे डाली.
अक्सर लोग अपने पार्टनर की पर्सनल डायरी में तांका झाकी करते हैं. यहां कुछ न कुछ हैरान करने वाली बात मिल ही जाती है. जैसे कि उनका पार्टनर उनसे कितना ज्यादा प्यार करता है या वह उनके साथ कैसे भविष्य का सपना देख रहा है. लेकिन एक व्यक्ति ने जब अपनी गर्लफ्रेंड की डायरी पढ़ी तो उसके पांव तले जमीन ही खिसक गई. ये उसके लिए किसी डरावने सपने जैसा था.
हाथ लग गई पर्सनल डायरी
दरअसल, एक शख्स ने रेडिट पर पूरा किस्सा शेयर किया. उसने बताया कि- मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लगभग साल भर से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हूं और एक या दो सप्ताह में ही उससे मिल पाता हूं. लेकिन जब आखिरी बार मैं उससे मिलने उसके घर गया तो किसी काम से मैंने उससे एक नोटबुक मांगी. उसने बेडरूम के एक रैक की ओर इशारा किया. मैं जब वहां गया तो मेरी नजर एक ब्लैक डायरी पर पड़ी. जैसे ही मैंने उसे खोलकर पढ़ना शुरू किया तो मेरे होश ही उड़ गए.
'मेरे लिए इतना गुस्सा और एक लड़की के लिए गालियां'
उसने आगे बताया- हमारा रिश्ता बहुत अच्छा था. हम एक दूसरे के दोस्तों से भी मिलते थे. लेकिन इस डायरी में मैंने देखा कि उसके मन में मेरे लिए कितना गुस्सा, कितना जहर और कितनी गलत भावना है. डायरी में लिखा था कि जब भी मैं अपने दोस्तों के साथ बाहर जाता हूं तो वह सोचती है कि मैं उसे धोखा दे रहा हूं और दूसरी लड़की के साथ हूं. ऐसी किसी लड़की के लिए उसने गालियां भी लिखी हुई थीं.
सोशल मीडिया से लेकर म्यूजिक एप तक किया ट्रैक

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









