
'मेरे परिवार को न्याय चाहिए...', बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर बेटे जीशान का रिएक्शन
AajTak
बांद्रा ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक जीशान सिद्दीकी ने अपने पिता और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मेरे पिता गरीब निर्दोष लोगों की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी. उन्होंने कहा कि उनकी (बाबा सिद्दीकी) मौत का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. और निश्चित रूप से उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए.
NCP नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे और बांद्रा ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक जीशान सिद्दीकी ने पहली बार अपने पति की मौत पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मेरे पिता गरीब निर्दोष लोगों की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी. मेरे परिवार को न्याय चाहिए. उन्होंने ये बातें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहीं हैं.
जीशान सिद्दीकी ने गुरुवार को देर शाम अपने आधिकारिक एक्स पर न्याय की मांग करते हुए लिखा, मेरे पिता ने गरीब निर्दोष लोगों की जिंदगी और घरों की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी. आज मेरा परिवार टूट गया है, लेकिन उनकी मौत का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. और निश्चित रूप से उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए. मुझे न्याय चाहिए, मेरे परिवार को न्याय चाहिए!
आरोपियों से पुलिस टीम कर रही है पूछताछ
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की 15 टीमें अलग-अलग एंगलों पर जांच कर रही हैं. इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. शुभम लोनकर और अन्य आरोपी अभी फरार हैं. पुलिस टीम शूटर गुरमेल और धर्मराज से भी लगातार पूछताछ की जा रही है और पुलिस ने आरोपियों का सोशल मीडिया प्रोफाइल भी खंगाला.
जीशान से पुलिस ने की पूछताछ हाल ही में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी से एक घंटे तक पूछताछ की थी. इस दौरान क्राइम ब्रांच ने उनसे कई सवाल किए.
सूत्रों के मुताबिक, जीशान ने जांच के बारे में अहम जानकारियां मुंबई की क्राइम ब्रांच को दी हैं और उन संभावित विवादों के बारे में भी बताया जिनका सामना बाबा सिद्दीकी कर रहे थे.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










