
'मेरे कार्यकाल में ताइवान पर हमला नहीं करेगा चीन...', ट्रंप बोले शी जिनपिंग ने दिया आश्वासन
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन, रूस और वेनेजुएला पर बयान देते हुए कहा कि शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन दोनों ही ताकतवर और समझदार नेता हैं. उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका एक-दूसरे के लिए खतरा हैं, लेकिन साथ काम करें तो दोनों देश और मजबूत हो सकते हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि चीन उनके कार्यकाल के दौरान ताइवान पर कोई कदम नहीं उठाएगा. ट्रंप ने कहा कि शी जिनपिंग "जानते हैं कि अगर उन्होंने ऐसा कुछ किया तो उसके गंभीर परिणाम होंगे."
यह बयान ट्रंप ने CBS के लोकप्रिय कार्यक्रम "60 Minutes" को दिए एक इंटरव्यू में दिया है. ट्रंप ने कहा कि हाल ही में दक्षिण कोरिया में शी जिनपिंग से उनकी मुलाकात हुई थी, जिसमें मुख्य रूप से अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों पर चर्चा हुई थी, न कि ताइवान के मुद्दे पर, लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि चीन उनके कार्यकाल के दौरान ताइवान पर किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा.
यह भी पढ़ें: वेनेजुएला पर हमले करने जा रहा अमेरिका? राष्ट्रपति ट्रंप ने रिपोर्ट्स को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "उन्होंने (शी जिनपिंग ने) सार्वजनिक रूप से कहा है, और उनके लोगों ने भी बैठकों में कहा है कि 'हम राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल में कुछ नहीं करेंगे,' क्योंकि वे जानते हैं कि इसके क्या नतीजे होंगे."
वेनेजुएला पर हमले की बात पर क्या बोले ट्रंप?
अमेरिकी प्रशासन लंबे समय से चीन की ताइवान नीति को लेकर चिंतित रहा है, क्योंकि बीजिंग ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे मुख्यभूमि चीन से जोड़ने की बात करता है. इंटरव्यू के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिका वेनेजुएला के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है, तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता, लेकिन उन्होंने हमें बहुत बुरा ट्रीट किया है - नशे के मामलों में भी और हमारे देश में अवांछित लोगों को भेजकर भी."

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











