
'मेरे अस्पताल पहुंचने के 12 मिनट पहले मां चल बसीं', एक्टर अमन वर्मा ने सुनाई दर्द की दास्तां
AajTak
अमन वर्मा ने मां को खोने का दर्द और उनसे ना मिल पाने का दुख साझा किया है. उन्होंने बताया कि मां के आखिरी समय में उन्हें अपनी मां का साथ तक नसीब नहीं हुआ. वे कहते हैं- 'मेरे हॉस्पिटल पहुंचने से 12 मिनट पहले मेरी मां चल बसीं. ये ताउम्र मेरे जेहन में रहेगा'.
कोरोना ने अब तक कई लोगों की जान ले ली है. इस महामारी ने कई लोगों का घर उजाड़ दिया तो कईयों को रोता-बिलखता अकेला छोड़ दिया है. आम जनता से लेकर सेलेब्स तक कोरोना की जद से नहीं बचे. किसी एक्टर की तो किसी एक्टर के रिश्तेदार, कोरोना से संक्रमित होकर काल के गाल में समा गए. हाल ही में क्योंकि सास भी कभी बहू थी फेम एक्टर अमन वर्मा ने भी कोरोना के कारण अपनी मां को खो दिया. एक्टर ने अपनी मां को खोने का दर्द एक इमोशनल नोट के जरिए सोशल मीडिया पर बयां किया था. अमन ने बताया था कि वे पैन्डेमिक के शुरू होने से पहले से ही मां से नहीं मिले थे और कोविड-19 संक्रमण मां को ना हो जाए, इस डर से वे उनसे दूरी ही बना रहे थे. लेकिन उनकी यह दूरी, उनके लिए इतनी महंगी पड़ेगी इसका एक्टर को अंदाजा नहीं था.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










