
'मेरी पत्नी हिंदू हैं... धर्म परिवर्तन का उनका कोई इरादा नहीं', सोशल मीडिया पर उठे सवाल तो जेडी वेंस ने दिया जवाब
AajTak
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी पत्नी ऊषा वेंस के धर्म को लेकर उठे विवाद का जवाब दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पत्नी हिंदू हैं और उनका धर्म बदलने का कोई इरादा नहीं है. वेंस ने आलोचकों पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म व्यक्तिगत मामला है और इससे उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा.
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी पत्नी ऊषा वेंस के धर्म को लेकर दिए गए बयान का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी हिंदू हैं, ईसाई नहीं और उनका धर्म बदलने का कोई इरादा भी नहीं है. वेंस ने यह भी साफ किया कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी पत्नी के धर्म को बिल्कुल भी कमतर नहीं आंका है, जैसा आरोप लगाया जा रहा है.
एक सोशल मीडिया पोस्ट में वेंस ने अपने आलोचकों पर 'नफरत' और 'ईसाई विरोधी पूर्वाग्रह' फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, 'किसी ने मेरी पत्नी के धर्म को लेकर बेहद घिनौनी टिप्पणी की है और यह पहली बार नहीं है.'
क्या है पूरा विवाद?
विवाद तब शुरू हुआ जब एक यूनिवर्सिटी कार्यक्रम में वेंस ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि एक दिन उनकी पत्नी ईसाई धर्म अपना सकती हैं. उन्होंने बताया कि ऊषा अक्सर परिवार के साथ चर्च जाती हैं और उनके बच्चे ईसाई धर्म में पाले जा रहे हैं. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी आलोचना की और इसे ऊषा की हिंदू पहचान का अनादर बताया.
कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में जब उनसे पूछा गया कि क्या वे चाहते हैं कि उनकी पत्नी भी 'क्रिश्चियन बनें', तो वेंस ने कहा कि धर्म व्यक्तिगत मामला है और इससे उनके रिश्ते पर कभी असर नहीं पड़ा. उन्होंने कहा, 'अगर वह नहीं भी करती हैं, तो भी यह उनका निर्णय है. ईश्वर ने सबको स्वतंत्र इच्छा दी है.'
'मेरी पत्नी हिंदू हैं'

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










