मेरठ की मुस्कान केस से जोड़कर नीले ड्रम पर बना भोजपुरी गाना, लोग बोले- कुछ तो शर्म करो
AajTak
भोजपुरी सॉन्ग को लेकर अश्लीलता और डबल मीनिंग की बोल की आलोचना कोई नई बात नहीं है. वक्त-वक्त पर कई लोगों ने इस पर सवाल उठाए हैं, लेकिन इस बार एक बेहद संवेदनशील मुद्दे पर भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से की वजह बन गया है. बात हो रही है मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड की, जिस पर अब एक गाना बना दिया गया है.

यह भी पढ़ें: साहिल-मुस्कान की कहानी और नीले ड्रम का कैसे बढ़ रहा खौफ, देखें क्राइम कहानियां With Shams
उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई सौरभ राजपूत की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था. इस दिल दहला देने वाले मामले में पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या की थी. लंदन से लौटने के बाद सौरभ को घर में ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. हत्या के बाद शव को एक नीले ड्रम में बंद कर सीमेंट से सील कर दिया गया, यही ड्रम इस केस की पहचान बन गया.
पीयूष राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस गाने की एक क्लिप शेयर की. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-हमें भोजपुरी भाषा को मिटा देना चाहिए.यह भाषा अब क्षेत्रीय सिनेमा के लिए बदनामी बन चुकी है.
देखें वायरल वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.