
मेरठः पूर्व मंत्री हाजी याकूब के प्लांट से लिए गए नमूने फेल, मीट में मिले फंगस और कीड़े
AajTak
मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र स्थित हापुर रोड पर पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी (Former minister Haji Yakub Qureshi) की मीट फैक्ट्री है. पुलिस और प्रशासन ने इस फैक्ट्री पर छापेमारी कर अवैध रूप से मीट प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग को पकड़ा था.
बसपा नेता (BSP Leader) व पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी (Former minister Haji Yakub Qureshi) के फरार होने के बाद लगातार उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अगर उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाती है तो पुलिस कुर्की की तैयारी कर सकती है. लगातार दबिश देने के बावजूद याकूब कुरैशी और उसके परिवार का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है. याकूब की फैक्ट्री में बरामद मीट की फोरेंसिक रिपोर्ट (Forensic Report) भी आ गई है. रिपोर्ट के अनुसार, मीट में फंगस और कीड़े लगे पाए गए हैं. यह मीट खाने लायक नहीं है.
दरअसल, बीते 31 मार्च को पुलिस और प्रशासन की टीम ने पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी और उनके परिवार की फैक्ट्री पर छापा मारा था. मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी के दौरान अवैध रूप से मीट की पैकेजिंग और प्रोसेसिंग की जा रही थी. खाद्य विभाग की टीम ने मीट के सैंपल लिए थे, जिसको फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया था. फोरेंसिक रिपोर्ट में मीट में फंगस होने की बात कही गई.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि याकूब की फैक्ट्री में मीट के जो पैकेट बरामद हुए, उनमें कुछ पर मैन्युफैक्चरिंग डेट काफी पुरानी मिली है. फोरेंसिक रिपोर्ट को जांच का आधार बनाते हुए जांच की जा रही है. SP देहात केशव कुमार ने कहा कि अवैध रूप से पैकेजिंग और प्रोसेसिंग के खुलासे के बाद हाजी याकूब, उनकी पत्नी और उनके दो बेटे इमरान और फिरोज सहित 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. अब तक फैक्ट्री में काम करने वाले 10 लोग गिरफ्तार हुए हैं. याकूब, उनकी पत्नी और बेटे समेत चार लोगों का एनबीडब्ल्यू जारी किया जा चुका है.
हाजी याकूब और उनके दो बेटों के खिलाफ गैर जमानती वारंट याकूब कुरैशी और उनकी पत्नी और दो बेटे फरार हैं, जिन के खिलाफ अब गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि इन चारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने हाजी याकूब के घर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला. अब फरार चल रहे हाजी याकूब, बेटे इमरान व फिरोज और हाजी याकूब की पत्नी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. हाजी याकूब और उनके दोनों बेटों पर अवैध तरीके से मीट प्लांट में मीट पैकेजिंग और प्रोसेसिंग करने का आरोप है.
हापुड़ रोड पर स्थित हाजी याकूब के मीट प्लांट पर पुलिस और प्रशासन ने छापा मारकर वहां बड़ी तादाद में अवैध तरीके से बिना लाइसेंस के मीट पैकेजिंग व प्रोसेसिंग को पकड़ा था. उसके बाद मेरठ के थाना खरखौदा में हाजी याकूब और उनके दोनों बेटे व पत्नी सहित 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. फैक्ट्री के 10 कर्मचारियों को मौके से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से हाजी याकूब उनके दोनों बेटे हाजी इमरान और फिरोज व हाजी याकूब की पत्नी संजिदा बेगम फरार हैं. कोर्ट ने याकूब और पत्नी संजिदा बेगम बेटे इमरान और फिरोज के खिलाफ बिना जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया है.
बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल चलाने का भी आरोप हाजी याकूब द्वारा संचालित मेरठ के हापुड़ रोड पर स्थित मय सिटी हॉस्पिटल को संचालक ताला लगाकर बंद कर दिया गया था. आरोप है कि यह अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के चलाया जा रहा था. अस्पताल बंद होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया और उन्होंने बंद अस्पताल को सील कर दिया. अस्पताल के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल से कई बार जांच सबंधित अभिलेख मांगे गए, लेकिन अभी तक कोई भी अभिलेख नहीं दिए गए हैं, इसलिए अस्पताल सील किया जाता है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




