
मेरठः तमंचे से केक काटकर मनाया जन्मदिन, फोटो वायरल होने पर 2 गिरफ्तार
AajTak
पुलिस ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दोनों युवकों को चेकिंग के दौरान अवैध असलेह के साथ गिरफ्तार किया गया है. और पुलिस का दावा है कि यह दोनों युवक तमंचे से केक काटे जाने वाले फोटो में दिख रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर तमंचे से केक काटते हुए कुछ युवकों का फोटो वायरल हुआ. इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई. नतीजा ये हुआ कि वायरल फोटो में दिख रहे दो युवकों को पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मेरठ के थाना इंचौली की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए युवकों के नाम अबरार और महबूब है. अबरार और महबूब थाना इंचोली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर के रहने वाले हैं. इन दोनों को चेकिंग के दौरान 315 बोर और 12 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












