
मेघालय में ड्रग के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 51 करोड़ की हेरोइन जब्त
AajTak
मेघालय पुलिस ने एक ड्रग रैकेट तस्करी का पर्दाफाश किया है और 51 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स जब्त की है. साथ ही मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
मेघालय पुलिस ने ईस्ट जैंतिया हिल्स ज़िले में 51 करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत के ड्रग्स ज़ब्त किए हैं. ये जब्ती राज्य में अब तक की सबसे बड़ी नारकोटिक्स खेप है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारियों ने बताया कि यह ज़ब्ती शुक्रवार को राताचेरा इलाके में पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स (ANTF) के जवानों द्वारा मिलकर की गई नाका-चेकिंग के दौरान की गई.
ऑपरेशन के दौरान ड्राइवर समेत तीन लोगों वाली एक गाड़ी को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई. अधिकारी ने बताया कि चेकिंग करने पर तीन लोगों में से एक के पास से 19 प्लास्टिक साबुन के डिब्बे मिले, जिनमें 203.7 ग्राम वज़न की संदिग्ध हेरोइन थी.
यह भी पढ़ें: लखनऊ में DRI का एक्शन, 18 करोड़ की ड्रग के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
जब्त ड्रग की कीमत है 51.13 करोड़ रुपये
गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी में बैठे एक दूसरे व्यक्ति का नीले रंग का ट्रॉली बैग मिला. पुलिस ऑफिसर ने बताया कि बैग में 10.145 किलोग्राम वज़न की क्रिस्टल मेथ (मेथामफेटामाइन) टैबलेट मिलीं. 'मेथ' टैबलेट भारत में बैन हैं. ऑफिसर ने बताया कि गाड़ी में बैठे तीन लोगों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है.
शुरुआती जांच से पता चला है कि वे एक इंटरस्टेट और क्रॉस-बॉर्डर ड्रग ट्रैफिकिंग सिंडिकेट का हिस्सा हैं. ANTF चीफ विकास कुमार ने बताया कि जब्त किए गए कॉन्ट्राबैंड की कुल कीमत लगभग 51.13 करोड़ रुपये होने का अनुमान है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









