
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबॉम के साथ बीच सड़क पर छेड़छाड़, नशे में शख्स ने चूमने की कोशिश की
AajTak
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबॉम के साथ राजधानी में चलते समय एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की और चूमने की कोशिश की. इस घटना के बाद देशभर में महिला सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है. क्लाउडिया ने कहा कि अगर यह राष्ट्रपति के साथ हो सकता है तो आम महिलाओं की सुरक्षा कहां है.
मेक्सिको में इन दिनों महिलाओं की सुरक्षा का मामला सुर्खियों में है. क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें नज़र आ रहा है कि राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबॉम के साथ एक शख्स छेड़छाड़ करता और उन्हें चूमने की कोशिश करता है. यह घटना तब हुई जब वह राजधानी में बैठकों के बीच पैदल जा रही थीं.
इस मामले में राष्ट्रपति क्लाउडिया ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा, 'अगर यह देश की राष्ट्रपति के साथ हो सकता है, तो फिर आम युवतियों की सुरक्षा कहां है? किसी पुरुष को महिलाओं की निजी सीमा लांघने का अधिकार नहीं है.'
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई अकाउंट्स से वीडियो हटा को हटा दिया गया है. इस घटना के बाद एक बार फिर सेमेक्सिको में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर ऐसे देश में जहां लैंगिक हिंसा और माचो संस्कृति गहराई से मौजूद है.
क्लाउडिया मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति हैं. उन्होंने इस घटना के बाद कहा कि वह अपने सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं करेंगी. उन्होंने कहा, 'मैं जनता के बीच में रहना चाहती हूं. इसलिए व्यवस्थाओं में कोई तब्दीली नहीं की जाएगी.'
यह घटना मंगलवार को मेक्सिको सिटी के ऐतिहासिक इलाके में हुई, जब राष्ट्रपति शेनबॉम राष्ट्रीय महल से शिक्षा मंत्रालय की ओर पैदल जा रही थीं. वीडियो में दिखा कि एक मध्यम उम्र का व्यक्ति उनके करीब आता है, उन्हें छूता है और चूमने की कोशिश करता है. शेनबॉम ने तुरंत उसका हाथ हटाया और उनका स्टाफ बीच में आ गया. उस वक्त सुरक्षा टीम उनके पास नहीं थी. बाद में उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति नशे में था.
‘री-विक्टिमाइजेशन’ पर नाराज़गी

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











