'मूसेवाला को लगी गोली तुम्हें लगनी चाहिए थी', मौत की दुआ कर रहे लोगों को उर्फी का जवाब- मैं कहीं नहीं जाने वाली
AajTak
कुछ दिनों पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी. इस खबर ने देशभर के उनके फैंस को हिलाकर रख दिया. जहां एक तरफ फैंस मूसेवाला के दुनिया से जाने पर शोक जता रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स उर्फी जावेद को खरी-खरी सुना रहे हैं. खरी-खरी सुनाना भी एक तरफ कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका कहना है कि अगर उर्फी, मूसेवाला की जगह मर जातीं तो ज्यादा अच्छा होता.
बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं उर्फी जावेद अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं. उर्फी हर दिन एक नए अवतार में नजर आती हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद भी करते हैं. लेकिन हर दिन उन्हें ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ता है. मजाक उड़ाने और चुटकी लेने तक तो ठीक है लेकिन कभी कभी लोग अपनी हद से आगे निकल जाते हैं. ऐसा ही कुछ अब एक बार फिर उर्फी जावेद के साथ हुआ है.
यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स
कुछ दिनों पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी. इस खबर ने देशभर के उनके फैंस को हिलाकर रख दिया. जहां एक तरफ फैंस मूसेवाला के दुनिया से जाने पर शोक जता रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स उर्फी जावेद को खरी-खरी सुना रहे हैं. खरी-खरी सुनाना भी एक तरफ कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका कहना है कि अगर उर्फी, मूसेवाला की जगह मर जातीं तो ज्यादा अच्छा होता.
मांगी उर्फी के मरने की दुआ
उर्फी जावेद के एक पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट कर इस बात को कहा है. एक के बाद एक यूजर ने उर्फी के मरने की कामना करते हुए भद्दे से भद्दे कमेंट किए. अब इसपर उर्फी का भी रिएक्शन आ गया है. यूजर्स की भद्दी बातों पर उर्फी जावेद बेहद भड़की हुई हैं. उन्होंने कमेंट्स के कुछ स्क्रीनशॉट्स अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए हैं.
उर्फी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.