
मूवी मसाला: आलिया भट्ट की स्पाई फिल्म 'अल्फा' का ऐलान
AajTak
यशराज बैनर ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी फीमेल स्पाई यूनिवर्स फिल्म का ऐलान कर दिया है. फिल्म का नाम 'अल्फा' है. जिसमें आलिया के साथ शरवरी वाघ एक्शन करती नजर आएंगी. मेकर्स ने वीडियो भी जारी किया जिसके बैकग्राउंड में फिल्म के बारे में बताया जा रहा है. देखें 'मूवी मसाला'.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.











