
मूर्ति प्रवेश, तीर्थ पूजन... प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में कल से शुरू हो रहा 7 दिन का अनुष्ठान
AajTak
रामजन्म भूमि ट्रस्ट की ओर से इन सातों दिनों की पूरी कार्यक्रम शृंखला सामने रखी गई है. 16 जनवरी को प्रायश्चित और कर्मकुटी पूजन के साथ आयोजन की शुरुआत होगी. इसके बाद 17 जनवरी को मूर्ति को मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा. इसके बाद हर दिन एक अधिवासिक अनुष्ठान होगा.
तैयारी पूरी हो चुकी है. मंदिर प्रांगण सज चुका है. परिसर तैयार है, गर्भगृह प्रतीक्षा में है और 140 करोड़ भारतीयों की आंखें इस वक्त अयोध्या की ओर हैं. राहों में पलक-पांवड़े बिछाए श्रद्धालु बस उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब श्रीराम विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी और फिर रामलला के भव्य दर्शन होंगे. घड़ी नजदीक ही आ गई है. महज सात दिन और बचे हैं. प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी 2024 की तारीख तय है और इस तय तारीख से पहले 16 जनवरी से इसके निमित्त अनुष्ठान शुरू होने जा रहे हैं. मंगलवार से लेकर 22 जनवरी सोमवार तक प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान होंगे, जिसकी पूरी जानकारी सामने आई है. सीधे तौर पर करें कि अब लोगों के इंतजार का अंत हुआ है और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की विधि शुरू हो रही है.
रामजन्म भूमि ट्रस्ट की ओर से इन सातों दिनों की पूरी कार्यक्रम शृंखला सामने रखी गई है. 16 जनवरी को प्रायश्चित और कर्मकुटी पूजन के साथ आयोजन की शुरुआत होगी. इसके बाद 17 जनवरी को मूर्ति को मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा. इसके बाद हर दिन एक अधिवासिक अनुष्ठान होगा. जिसमें, जल, औषधि, गंध, घी, धान्य, शक्कर, पुष्प आदि शामिल हैं. इन सभी अधिवासों की समाप्ति के बाद 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. भगवान श्रीराम लला के विग्रह की शुभ प्राण प्रतिष्ठा, पौष मास के शुक्ल पक्ष की कूर्म द्वादशी की तिथि के दिन, 22 जनवरी 2024 की होगी. प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी.
1. आयोजन तिथि और स्थान: भगवान श्री राम लला के विग्रह का शुभ प्राण प्रतिष्ठा योग पौष शुक्ल कूर्म द्वादशी, विक्रम संवत 2080, यानी सोमवार, 22 जनवरी 2024 को आता है.
2. शास्त्रोक्त प्रोटोकॉल और पूर्व समारोह अनुष्ठान: सभी शास्त्रीय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दोपहर में अभिजीत मुहूर्त में आयोजित किया जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा पूर्व संस्कारों की औपचारिक प्रक्रियाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी और 21 जनवरी 2024 तक जारी रहेंगी. द्वादश अधिवास प्रोटोकॉल इस प्रकार होंगे: A- 16 जनवरी: प्रायश्चित और कर्मकुटी पूजन B- 17 जनवरी: मूर्ति का परिसर प्रवेश C- 18 जनवरी (शाम): तीर्थ पूजन, जल यात्रा, और गंधाधिवास D- 19 जनवरी (सुबह): औषधिधिवास, केसराधिवास, घृतधिवास E- 19 जनवरी (शाम): धान्यधिवास F- 20 जनवरी (सुबह): शर्कराधिवास, फलाधिवास G- 20 जनवरी (शाम): पुष्पाधिवास H- 21 जनवरी (सुबह): मध्याधिवास I- 21 जनवरी (शाम): शैयाधिवास
3. अधिवास प्रोटोकॉल और आचार्य: आम तौर पर, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सात अधिवास होते हैं, और न्यूनतम तीन अधिवास व्यवहार में होते हैं. अनुष्ठान का संचालन 121 आचार्य करेंगे. श्री गणेश्वर शास्त्री द्रविड़जी अनुष्ठान की सभी कार्यवाही की देखरेख, समन्वय, संचालन और निर्देशन करेंगे और प्रमुख आचार्य काशी के श्रीलक्ष्मीकांत दीक्षित होंगे.
4. विशिष्ट अतिथि: प्राण प्रतिष्ठा भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलऔर अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




