
मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा को बताया फेक न्यूज, भारत पर लगाए झूठे आरोप
AajTak
बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने कहा कि उनके देश में हिंदुओं पर हमलों की खबरें झूठी हैं और इसके लिए भारत जिम्मेदार है. उन्होंने स्थानीय झगड़ों को धर्म से जोड़ने से मना किया. अमेरिकी रिपोर्ट्स और ट्रंप की टिप्पणियों को भी खारिज किया.
जिस देश की वजह से बांग्लादेश 1971 में वजूद में आया, आज उसी देश पर उसके मुख्य सलाहकार झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं. बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने कहा कि उनके देश में हिंदू समुदाय के लोगों पर हमले की खबरें झूठी हैं. उन्होंने इसका दोष भारत पर मढ़ा है.
अमेरिकी पत्रकार मेहदी हसन के साथ बातचीत में यूनुस ने कहा, 'अभी भारत की एक खासियत है झूठी खबरें फैलाना. झूठी खबरों की बारिश हो रही है.'
बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार ने दावा किया कि उनके देश में हिंदुओं के साथ कोई खास हिंसा नहीं हो रही है. उनके मुताबिक पड़ोसियों के बीच जमीन की बंटवारे और दूसरे स्थानीय मामलों को लेकर सामान्य झगड़े होते रहते हैं, लेकिन इन्हें धर्म के नाम पर रंग नहीं देना चाहिए.
अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टों को नकारा
शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की कई अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टें आई थीं. यूनुस ने इन सभी को खारिज कर दिया.
यूनुस ने कहा, 'सरकार इस मामले में बहुत सावधान है क्योंकि यह एक ऐसी चीज है जिसे भारत हमेशा आगे बढ़ाता है कि हम दबाव बना रहे हैं.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











