
मुस्लिम देशों को अनसुना कर UAE ने इजरायल के साथ उठाया ये कदम
AajTak
इजरायल ने इस साल गर्मियों में यूएई की राजधानी अबू धाबी में अपना कार्यालय खोलने की योजना बनाई है ताकि विदेशी निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ खाड़ी देशों और अरब वर्ल्ड के साथ आर्थिक संबंधों को बढ़ावा दिया जा सके.
फिलिस्तीनियों पर हमले के बाद से भले ही दुनियाभर के मुस्लिम देशों की इजरायल से नाराजगी बढ़ गई है. पाकिस्तान और तुर्की लगातार इजरायल के खिलाफ मुस्लिम देशों से एकजुट होने का आह्वान कर रहे हैं लेकिन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) इजरायल के साथ अपने द्विपक्षीय रिश्ते को नया आयाम देने में जुटा हुआ है. इसी क्रम में इजरायल ने इस साल गर्मियों में यूएई की राजधानी अबू धाबी में अपना कार्यालय खोलने की योजना बनाई है ताकि विदेशी निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ खाड़ी देशों और अरब वर्ल्ड के साथ आर्थिक संबंधों को बढ़ावा दिया जा सके. (फोटो-@IsraeliPM) अमेरिका की मध्यस्थता में पिछले साल सितंबर में इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात में हुए समझौते के बाद से दोनों पक्षों में कई करार हुए हैं. इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात ने बैंकिंग, सीधी उड़ान, टैक्सेशन आदि को लेकर कई द्वपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. (फोटो-AP)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











