
'मुस्लिम आरोपियों को चौराहे पर आधा गाड़कर पत्थरों से मारा जाए...', लखीमपुर कांड पर बोले SP सांसद एसटी हसन
AajTak
मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन ने मांग की है कि लखीमपुर खीरी गैंगरेप और हत्याकांड में शामिल मुस्लिम आरोपियों को ऐसी सजा दी जाए, जिससे कोई और मुस्लिम ऐसी वारदात को अंजाम देने की कोशिश न करे. हसन ने मांग की है कि मुसलमान आरोपियों को चौराहे पर आधा गाड़ दिया. जिसके बाद उन्हें पत्थरों से मारा जाए.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने लखीमपुर खीरी गैंगरेप और हत्या के मामले में शामिल मुसलमान आरोपियों को चौराहे पर आधा गाड़कर उन्हें पत्थरों से मारने की सजा देने की मांग की है. ताकि कोई आगे से दुष्कर्म करने की कोशिश ना करें.
सपा सांसद सैयद तुफैल हसन (एसटी हसन) ने मांग की है कि लखीमपुर खीरी गैंगरेप और हत्याकांड में शामिल मुस्लिम आरोपियों को ऐसी सजा दी जाए, जिससे कोई और मुस्लिम ऐसी वारदात को अंजाम देने की कोशिश न करे. हसन ने मांग की है कि मुसलमान आरोपियों को चौराहे पर आधा गाड़ दिया. जिसके बाद उन्हें पत्थरों से मारा जाए.
बता दें कि बीते बुधवार को लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र में 2 सगी दलित बहनों की लाशें पेड़ पर लटकी हुई मिली थीं, जिसके बाद बवाल मच गया था. लड़कियों का उनके घर के बाहर से अपहरण हो गया था. कुछ देर बाद उन दोनों की लाशें पास ही गन्ने के खेत में लगे एक पेड़ से लटकी मिली. मृत बहनों की उम्र 15 और 17 साल थी.
लखीमपुर खीरी में 6 आरोपी गिरफ्तार
इस हत्याकांड में पुलिस का कहना है कि लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था, वे अपनी मर्जी से बाइक पर बैठकर गई थीं. आरोपी पहले से मृतक लड़कियों को जानते थे. मुख्य आरोपी छोटू ने दोनों लड़कियों की पहचान आरोपी से करवाई थी. हालांकि, वह मौके पर मौजूद नहीं था. आरोपी सोहेल और जुनैद ने दोनों लड़कियों के साथ रेप किया. पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मुठभेड़ में एक आरोपी को लगी गोली

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










