
मुश्किल में फंसे अफगानिस्तान पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन
AajTak
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐलान किया है कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य मिशन 31 अगस्त तक समाप्त हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इस युद्धग्रस्त देश से अमेरिकी सैनिकों की वापसी सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से चल रही है.
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐलान किया है कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य मिशन 31 अगस्त तक समाप्त हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इस युद्धग्रस्त देश से अमेरिकी सैनिकों की वापसी सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से चल रही है. यह भी कहा है कि हम अफगानिस्तान में अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को मारने गए थे, नेशन बिल्डिंग के लिए नहीं. अफगानिस्तान में अब हमारा मकसद पूरा हो चुका है. दिन में अपनी नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ बैठक के बाद गुरुवार को अफगानिस्तान पर एक प्रमुख नीतिगत संबोधन में बाइडेन ने कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपने लक्ष्यों को पूरा कर लिया है और यह पीछे हटने का उपयुक्त समय है. व्हाइट हाउस में पत्रकारों संग बातचीत में बाइडेन ने कहा, 'अफगानिस्तान में हमारा सैन्य मिशन 31 अगस्त समाप्त हो जाएगा. जवानों की सुरक्षा को प्रथामिकता देते हुए हमारे सैनिकों की वापसी सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है.' (फोटो-AP) न्यूज एजेंजी एएफपी के मुताबिक बाइडेन ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ओसामा बिन लादेन को मार दिया है, अल कायदा की ताकत कम कर दी है. हम अमेरिका के सबसे लंबे युद्ध को खत्म कर रहे हैं. यथास्थिति को बनाए रखना कोई विकल्प नहीं. हम किसी अमेरिकी को अफगानिस्तान में जंग लड़ने के लिए अब नहीं भेजने वाले हैं. अमेरिका 20 साल पहले तय की गई नीतियों को बनाए रखने को अफोर्ड नहीं कर सकता है. (फोटो-Getty Images)
कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











