
मुर्शिदाबाद हिंसा: शमशेरगंज में देर रात पुलिस बूट की धमक, पूरे इलाके में चला रूट मार्च... खुद DGP ने देखा चप्पा-चप्पा
AajTak
डीजीपी के साथ भारी पुलिस फोर्स ने मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज इलाके में एंट्री की. देर रात से पूरे इलाके में रूट मार्च शुरू हुआ. हालांकि, इस दौरान हर तरफ तबाही की तस्वीरें देखने को मिलीं. इस बीच, बीएसएफ की टीमें भी पुलिस के साथ मिलकर जगह-जगह संवेदनशील इलाकों में तैनात होने लगी हैं.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद तनावपूर्ण शांति है. कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद यहां अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है. शनिवार देर रात पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार भी मुर्शिदाबाद पहुंचे. उन्होंने राज्य के सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ शमशेरगंज थाने में मीटिंग भी की और जरूरी निर्देश दिए. डीजीपी ने पूरे घटनाक्रम के बारे में भी जानकारी ली है.
डीजीपी के साथ भारी पुलिस फोर्स ने मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज इलाके में एंट्री की. देर रात से पूरे इलाके में रूट मार्च शुरू हुआ. हालांकि, इस दौरान हर तरफ तबाही की तस्वीरें देखने को मिलीं. इस बीच, बीएसएफ की टीमें भी पुलिस के साथ मिलकर जगह-जगह संवेदनशील इलाकों में तैनात होने लगी हैं. हिंसा प्रभावित इलाकों में ये जवान मुस्तैद रहेंगे और कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में राज्य की सहायता करेंगे. मुर्शिदाबाद में स्थानीय रूप से मौजूद करीब 300 बीएसएफ कर्मियों के अलावा पश्चिम बंगाल सरकार के अनुरोध पर 5 और कंपनियां तैनात की गईं हैं.
वक्फ कानून के विरोध में हिंसा...
बताते चलें कि वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शुक्रवार को हिंसा भड़क उठी थी. उपद्रवियों ने कई इलाकों में पथराव किया. आगजनी की. ट्रेनें रोकीं. कई दफ्तरों को नुकसान पहुंचाया. साथ ही पुलिसवालों को भी निशाना बनाया.
हिंसा में अब तक तीन लोगों की जान गई है. दो लोगों की मौत शनिवार दोपहर को हिंसा के दौरान हुई. मृतक पिता-पुत्र थे. हिंसक झड़प में 18 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और अब तक 118 लोग हिरासत में है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












