
मुठभेड़ के बाद क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के दो शूटर किए गिरफ्तार, बिना नंबर की स्कूटी पर थे सवार
AajTak
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा के लिए जबरन उगाही और सरेआम गोली चलाने वाले दो बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो Sophisticated Pistol और 9 जिंदा कारतूस बरामद किया हैं. अब पुलिस इनके जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कैसे ये उगाही का धंधा चलाते हैं.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा के लिए जबरन उगाही करने वाले और सरेआम गोली चलाने वाले दो बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर में दोनों शूटर घायल हो गए. दानिश और आमिर दोनों के पैर में गोली लगी है. पुलिस के मुताबिक इनकी चलाई गोली से इंस्पेक्टर रोहित कुमार बाल बाल बचे थे. वहीं हवलदार गजेंद्र के बुलेटप्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचा ली थी. गोली गजेंद्र के जैकेट में फंस गई थी.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक दानिश और आमिर दोनों लॉरेंस बिश्नोई के उस मॉड्यूल का हिस्सा थे जो व्यापारियों से जबरन उगाही करता है. व्यापारियों को डराने के लिए जरूरत पड़ने पर यह उनके घर या दफ्तर पर गोली भी चलाते हैं. पुलिस के मुताबिक कुछ ही दिन पहले इन दोनों ने गीता कॉलोनी इलाके में एक व्यापारी के घर के बाहर गोली चलाई थी, यमुनानगर के रहने वाले एक व्यापारी के साथ भी इन दोनों ने उगाही की कोशिश की थी.
लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के दो शूटर अरेस्ट
काफी समय से क्राइम ब्रांच दोनों बदमाशों को तलाश रही थी. पुलिस को गुप्त सूचना से पता चला कि दोनों यमुना खादर इलाके में आने वाले हैं. जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने पूरे इलाके में ट्रैप लगा दिया. पुलिस के मुताबिक दोनों जब बिना नंबर की स्कूटी से वहां पर पहुंचे और जैसे ही दोनों ने पुलिस को देखा सरेंडर करने की बजाय पुलिस पर गोली चला दी. पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में दानिश और आमिर दोनों के पैर में गोली लगी. जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल और 9 कारतूस बरामद किए
पुलिस के मुताबिक इन दोनों के आपराधिक इतिहास रहा है. अब पुलिस इनके जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा किस तरीके से अपना जबरन उगाही का पूरा धंधा चलाते हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो Sophisticated Pistol और 9 जिंदा कारतूस बरामद किया हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






