
'मुझे लातों से मारा गया... आशा है कार्रवाई होगी', बदसलूकी पर पहली बार बोलीं स्वाति मालीवाल, विभव पर FIR दर्ज
AajTak
AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी है. इसमें स्वाति ने कहा कि विभव ने मुझे थप्पड़ मारा, लातों से मारा. मेरे पेट में मारा. इतना ही नहीं मेरी बॉडी पर हमला किया. दिल्ली पुलिस ने विभव के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.
AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी है. इसमें स्वाति ने कहा कि विभव ने मुझे थप्पड़ मारा, लातों से मारा. मेरे पेट में मारा. इतना ही नहीं मेरी बॉडी पर हमला किया. दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के पूर्व PA विभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. पुलिस ने विभव कुमार के खिलाफ IPC की धारा 354 (स्त्री की मर्यादा को ठेस पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के उद्देश्य से कुछ कहना, इशारे या कार्य करना) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत FIR दर्ज की है. वहीं, स्वाति मालीवाल मेडिकल के लिए AIIMS रवाना हो गई हैं.
स्वाती मालीवाल ने अपनी लिखित शिकायत में विभव कुमार पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्वाति ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बॉडी पर कई बार हमला किया गया. स्वाति ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि जब वह ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थीं, तो विभव ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. उन पर बिना किसी उकसावे के हमला किया गया है.
स्वाति मालीवाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि मेरे साथ जो हुआ, वो बहुत बुरा था. मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है. मुझे आशा है कि उचित कार्रवाई होगी. पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं. जिन लोगों ने प्रार्थना की, उनका धन्यवाद करती हूं. जिन लोगों ने Character Assassination करने की कोशिश की, और ये बोला कि दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही हैं, भगवान उन्हें भी खुश रखे. उन्होंने कहा कि देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल ज़रूरी नहीं है, देश के मुद्दे ज़रूरी हैं. बीजेपी वालों से ख़ास गुज़ारिश है कि इस घटना पर राजनीति न करें.
दिल्ली पुलिस की एक टीम गुरुवार (16 मई) को स्वाति मालीवाल के आवास पर पहुंची थी. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पीएस कुशवाह के नेतृत्व में 2 सदस्यीय टीम ने मालीवाल का बयान दर्ज किया. बता दें कि इस मामले में विभव कुमार को भी राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने शुक्रवार (कल) तलब किया है.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.








