
'मुझे लगा वो और जिएंगे', धर्मेंद्र को हर पल याद करती हैं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी...
AajTak
धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने अपना दर्द बयां किया. हेमा ने 57 साल के साथ और धर्मेंद्र संग बिताई आखिरी दिनों की यादें ताजा कीं. हेमा ने बताया कि पति के बिना जीना उनके लिए कितना मुश्किल है. वो हर पल उन्हें याद करती हैं.
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया. उनके जाने से उनके परिवार और फैंस की जिंदगी में एक ऐसी कमी आ गई है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता. धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने हाल ही में अपने दुख और उससे उबरने की कोशिशों के बारे में बात की है.
हेमा की यादों में अमर हैं धर्मेंद्र
हेमा मालिनी ने बताया कि उन्हें पूरा भरोसा था कि धर्मेंद्र ठीक हो जाएंगे और अभी कुछ साल और जिएंगे. इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में हेमा ने कहा कि- मैं बहुत गहरे दुख में थी और अभी भी हूं. लेकिन मैं इससे बाहर निकलने की कोशिश कर रही हूं, क्योंकि यह दर्द मेरे लिए बहुत ज्यादा है. सब कहते हैं कि मैं मजबूत हूं. हां, मैं मजबूत हूं, लेकिन कभी ना कभी मुझे आगे बढ़ना ही होगा, मुझे जीना ही होगा.
हेमा ने आगे कहा- आखिरी दिनों में वह घर पर ही थे. अस्पताल से लौटने के बाद घर आ गए थे. तब तक मुझे पूरा यकीन था कि वह ठीक हैं. मुझे लगा था कि वह कम से कम एक-दो साल और हमारे साथ रहेंगे. वो और जिएंगे.
अपने लंबे साथ और उनके जाने के दर्द पर बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा- हम 57 साल तक साथ रहे. मैं उनके बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती. मैं उन्हें हर पल मिस करती हूं. ऐसा नहीं था कि हम हर वक्त साथ रहते थे, लेकिन वह हमेशा पूछते थे-‘कहां हो? कब आओगी? वापस आ रही हो? तो मैं भी लोनावला से लौट आता हूं.’ फिर वह मेरे और परिवार के पास आ जाते थे. उनके बिना सब सूना लगता है. पता नहीं उनसे दोबारा कब मिलूंगी.
नहीं देख पाईं 'इक्कीस'

परिवार को थी बेटे की चाह, पैदा हुईं 4 बेटियां, शक्ति मोहन बोलीं- जिंदगी ने सिखाया दर्द सहकर काम करना
मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने पीरियड्स के दौरान भी खतरनाक डांस स्टंट शूट किए. साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बेटे की चाह में उनके परिवार में चार बेटियां हुईं, लेकिन उनके पिता ने कभी बेटा-बेटी में फर्क नहीं किया.












