
कौन हैं मोनालिसा की शादी को 'लव जिहाद' बताने वाले डायरेक्टर? रेप केस में जा चुके हैं जेल
AajTak
महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा की फरमान खान से शादी के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और गंभीर आरोप लगाए. जानिए कौन हैं सनोज मिश्रा, उनका फिल्मी करियर, मोनालिसा को दिया गया ब्रेक और रेप केस समेत उनसे जुड़े बड़े विवाद.
महाकुंभ 2025 से वायरल हुई मोनालिसा की शादी इन दिनों चर्चा में है. उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल में शादी कर ली. इस शादी पर उन्हें फिल्मों में मौका देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने खुलकर नाराजगी जताई है. सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर मोनालिसा को खरी-खोटी सुनाई और यहां तक दावा कर दिया कि वो 'लव जिहाद का शिकार' हो गई हैं.
हालांकि मोनालिसा और उनके पति फरमान खान ने इन सभी आरोपों को खारिज किया, लेकिन ब्रेक देने वाले डायरेक्टर के दिए बयानों के बाद अब लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर सनोज मिश्रा कौन हैं और क्यों वो अक्सर विवादों में रहते हैं.
कौन हैं सनोज मिश्रा?
सनोज मिश्रा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर और राइटर हैं. उन्होंने कई छोटे-बजट की फिल्मों और प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. वो पिछले 1 दशक से ज्यादा समय से हिंदी फिल्मों में एक्टिव हैं. साल 2014 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म बेताब को डायरेक्ट किया था. वो फिल्म की कहानी भी लिखते हैं. उन्होंने श्रीनगर, द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल, गजनवी, शशांक फिल्म की कहानी भी लिखी है.
सनोज उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के हैदरगढ़ के रहने वाले हैं. लखनऊ के शिया पीजी कॉलेज से उन्होंने समाजशास्त्र में पोस्ट ग्रैजुएशन किया. सनोज ने कॉलेज के बाद मुंबई का रुख किया. सनोज ने साल 2014 में भोजपुरी फिल्म बेताब से डेब्यू किया. उसके बाद गांधीगिरि, लफंगे नवाब, राम की जन्मभूमि समेत कई फिल्मों में काम किया.
मोनालिसा को किया लॉन्च

परिवार को थी बेटे की चाह, पैदा हुईं 4 बेटियां, शक्ति मोहन बोलीं- जिंदगी ने सिखाया दर्द सहकर काम करना
मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने पीरियड्स के दौरान भी खतरनाक डांस स्टंट शूट किए. साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बेटे की चाह में उनके परिवार में चार बेटियां हुईं, लेकिन उनके पिता ने कभी बेटा-बेटी में फर्क नहीं किया.












