
'मुझे परवाह नहीं...', वेनेजुएला के जहाज पर हमले को वॉर क्राइम कहे जाने पर जेडी वेन्स ने किया बचाव
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला में
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बरकरार है. शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका वेनेजुएला में "रेजीम चेंज" यानी सत्ता में बदलाव की बात नहीं कर रहा है. हालांकि इसी बीच अमेरिका ने कैरिबियन क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाते हुए अतिरिक्त 10 स्टेल्थ फाइटर जेट्स तैनात करने का आदेश दिया है. इस कदम से वेनेजुएला के लोग संभावित अमेरिकी कार्रवाई को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं. वहीं वेनेजुएला के जहाज पर अमेरिकी हमले का उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स ने बचाव किया है.
वेनेजुएला के जहाज पर हमले को लेकर अमेरिका के अंदर भी बहस तेज हो गई है. उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "हमारे नागरिकों को जहर देने वाले कार्टेल सदस्यों को मारना हमारी सेना का सबसे अच्छा उपयोग है."
यह भी पढ़ें: ट्रंप के पास क्या सबूत हैं कि मारे गए लोग ड्रग तस्कर थे? वेनेजुएला के जहाज पर अमेरिकी हमले पर उठे सवाल
जेडी वेन्स के बयान पर ब्रायन क्रैसेनस्टीन नामक यूजर ने जवाब दिया, "किसी दूसरे देश के नागरिकों की हत्या करना, जो बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के हो, उसे वॉर क्राइम कहा जाता है." इस पर वेन्स ने जवाब दिया, "मुझे परवाह नहीं कि आप इसे क्या कहते हैं."
ट्रंप के आरोप, निकोलस मादुरो का जवाब
अमेरिकी राष्ट्रपति ने वेनेजुएला में हुए 2024 के चुनावों पर एक बार फिर सवाल उठाते हुए कहा, "हम उस बारे में बात नहीं कर रहे, लेकिन हम इस तथ्य पर बात कर रहे हैं कि आपके यहां एक चुनाव हुआ था, जो काफी अजीब था." यह वही चुनाव है जिसे राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार ने अपनी जीत बताया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











