
'मुझे कैंसर है, 5 साल का समय बचा...', VIDEO बनाकर लड़की ने 493 लोगों से ठगे लाखों रुपए!
AajTak
Faking cancer for money: लड़की ने खुद के कैंसरग्रस्त होने की झूठी कहानी गढ़ दी. उसने क्राउडफंडिंग कर 400 से ज्यादा लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर डाली. लड़की ने कई वीडियो बनाए और लोगों से पैसे देने की अपील की, हालांकि पुलिस की जांच में लड़की की पोल खुल गई.
लड़की ने कैंसर के नाम पर 400 से ज्यादा लोगों से करीब 30 लाख रुपए की ठगी कर ली. लड़की ने अपने वीडियो में दावा किया कि कैंसर के कारण उसे कीमोथैरेपी करानी पड़ती है, डॉक्टरों ने उसे 5 साल की मोहलत दी है. लेकिन, उसके तमाम दावे फर्जी निकले. इस बात की जानकारी जब पुलिस के पास पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ.
डेलीमेल के मुताबिक- मैडिसन मैरी रुसो को लेकर कुछ डॉक्टर्स ने इस बात की शिकायत की थी कि वह कैंसर को लेकर वीडियोज अपलोड कर रही हैं. इन डॉक्टर्स ने ही पुलिस के सामने कहा कहा था कि वह कैंसरग्रस्त होने का झूठा दावा कर रही हैं. इसके बाद पुलिस ने मैडिसन के घर की तलाशी ली. जांच में पुलिस को उनके घर से कई मेडिकल उपकरण मिले. उनकी कार को जब्त कर लिया गया.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर मैडिसन मैरी पर लगे आरोप सही साबित हो जाते हैं तो उनके 10 साल जेल की सजा मिलेगी. फिलहाल, वह 8 लाख रुपए के बॉन्ड पर रिहा हो गई हैं. 2 मार्च को वह कोर्ट में फिर से पेश होंगी.
ऐसी खुली महिला की पोल... दरअसल, कुछ डॉक्टर्स ने ही पुलिस को बताया था कहा था मैडिसन मैरी जो जीवन रक्षक उपकरण लगाकर अपने वीडियोज शेयर कर रही हैं, उनमें कई कमियां हैं. उन्होंने अमेरिका के Iowa में मौजूद अपार्टमेंट को फर्जी हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित कर लिया था. पुलिस जब लड़की के घर पहुंची तो उन्हें कई ऐसे मेडिकल उपकरण मिले. इससे उनकी धोखाधड़ी करने की बात साबित हो गई. पुलिस ने बताया कि मैडिसन मैरी ने कई कैंसर मरीजों के फोटो भी चुराए और उन्हें सोशल मीडिया पर खुद के बताकर शेयर कर दिए.
मैडिसन ने सोशल मीडिया पर खुद को लेकर भ्रामक प्रचार किया. उन्होंने यह तक कह दिया कि फरवरी 2022 में उनको डॉक्टर्स ने कैंसर होने के बारे में बताया था. मैडिसन ने यह भी कहा कि डॉक्टर्स ने उन्हें 5 साल का अल्टीमेटम दिया है.
'मेरे अंदर है फुटबॉल के आकार का ट्यूमर' मैडिसन ने एक वीडियो में बताया कि वह अग्नाशय के कैंसर (Pancreatic cancer) के स्टेज-2 से ग्रस्त हैं. उनके पिछले हिस्से में फुटबॉल के आकार का ट्यूमर है. जो उनकी रीढ़ की हड्डी के चारों ओर है. मैडिसन ने सोशल मीडिया पर तो अपनी बीमारी को लेकर कई बार मनगढ़त वीडियो शेयर किए, वहीं उन्होंने 493 लोगों से बीमारी के नाम पर डोनेशन ले ली. उन्होंने क्राउडफंडिंग कर लोगों से ठगी की. मैडिसन के टिकटॉक पर 1800 के करीब फॉलोअर्स हैं. वही कई वीडियोज में मेडिकल उपकरण पहने हुए नजर आ रही हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









