
'मुझे कैंसर है, मेरी मदद करो...', VIDEO पोस्ट कर लड़की ने इलाज के लिए मांगे पैसे, लेकिन सच तो कुछ और निकला
AajTak
इस लड़की ने लोगों से पैसों की ठगी करने के लिए वीडियो शेयर किया था. उसने झूठ बोला कि उसे कैंसर की बीमारी है और इलाज के लिए पैसे चाहिए.
एक 20 साल की लड़की ने खुद को कैंसर होने का झूठ बोला और लोगों से इलाज के लिए पैसे मांगने लगी. उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था. अब पता चला है कि उसे कैंसर है ही नहीं. उसने ये सब पैसे ठगने के लिए किया है. लड़की ने वीडियो में बताया था कि उसे पैंक्रियाटिक कैंसर है और ट्यूमर का साइज फुटबॉल के बराबर है. उसने लोगों से $37,000 (करीब 30 लाख रुपये) ठगे हैं.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी लड़की की पहचान मैडिसन मैडी रूसो के तौर पर हुई है. वो अमेरिका के लोवा की रहने वाली है. मैडिसन बुधवार को अदालत के समक्ष पेश हुई. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अगर वो दोषी पाई जाती है, तो उसे 10 साल जेल की सजा हो सकती है. उसे 439 डोनेशन मिली हैं, इनमें कैंसर ऑर्गेनाइजेशन और स्कूल डिस्ट्रिक्ट शामिल हैं. जब उसने ठगी का ये काम किया था, तब वो 19 साल की थी. उसे जनवरी के आखिर में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसने टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट किया था. साथ ही गोफंडमी पर पेज भी बनाया.
लोगों से क्या बोलकर पैसे मांगे? उसने अपने कैंपेन पेज पर लिखा कि 'परिवार बीमारी को लेकर काफी परेशान है. मेडिकल बिल, गैस, खाना और दूसरे खर्चे भार हो सकते हैं लेकिन ये कैंसर की बीमारी ऐसी चीज है, जिसके खर्च के लिए परिवार को चिंता नहीं होनी चाहिए. इसलिए जो लोग सक्षम हैं, वो डोनेशन के तौर पर मेडिकल खर्च के लिए पैसे दे सकते हैं ताकि मैडी केवल इसी एक चीज पर ध्यान दे सके. इससे ये दिखाया जा सकता है कि वो कैंसर से ज्यादा मजबूत है और उसे हरा देगी. अगर आप कर सकते हैं तो डोनेट और शेयर करें.' उसने अपने खुद के कॉलेज में भी कैंसर की झूठी जानकारी दी. साथ ही इसे लेकर इंटरव्यू भी दिए थे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











