
'मुख्यमंत्री जी बदला लेना है तो दफ्तर आओ...', एक्टर विजय ने स्टालिन को घेरा, करूर हादसे को बताया साजिश
AajTak
विजय ने स्पष्ट किया कि अगर किसी भी तरह का बदला लेने की कोशिश की जाती है, तो वह घर नहीं जाएंगे और अपने दफ्तर में ही डटे रहेंगे. उन्होंने अंत में पुष्टि की कि उनकी राजनीतिक यात्रा अब और अधिक ताकत और साहस के साथ जारी रहेगी.
तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के नेता और अभिनेता विजय ने करूर में हुई भगदड़ पर पहली प्रतिक्रिया दी है. एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और अपने समर्थकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है.
विजय ने कहा कि वह इस घटना से गहरे सदमे में हैं. उन्होंने बताया कि किस तरह सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन किया गया और पुलिस विभाग से अनुमति भी मांगी गई, लेकिन इसके बावजूद एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई.
विजय ने अपने समर्थकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया और कहा कि उन्होंने घटना को राजनीतिक कारणों से बचाने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए थे. उन्होंने स्वीकार किया कि इस घटना ने सभी को गहराई से प्रभावित किया है, और उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद है.
विजय के अभिनेता से नेता बनने की कहानी... फैन क्लब को पार्टी में बदला, 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे ताकत
विरोधियों पर साधा निशाना
विजय ने इस घटना के खिलाफ बोलने वाले राजनीतिक दलों की आलोचना की और कहा कि वे लगभग पांच महीनों तक प्रोपेगेंडा टूर चलाते रहे. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी और उनकी पार्टी ने कुछ भी गलत नहीं किया है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






