
मुख्तार अंसारी पहुंचा बांदा जेल, बैरक नंबर 16 है फिलहाल ठिकाना, 10 बजे होगा कोरोना टेस्ट
AajTak
आखिरकार करीब 14 घंटे के सफर के बाद बाहुबली मुख्तार अंसारी का काफिला बांदा जेल पहुंच गया. सुबह करीब 4.30 बजे भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच मुख्तार अंसारी का काफिला बांदा जेल पहुंचा.
आखिरकार करीब 14 घंटे के सफर के बाद बाहुबली मुख्तार अंसारी का काफिला बांदा जेल पहुंच गया. सुबह करीब 4.30 बजे भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच मुख्तार अंसारी का काफिला बांदा जेल पहुंचा. सुबह करीब 4 बजाकर 26 मिनट पर बांदा जेल का दरवाजा खोल दिया गया. काफिले की बाकी गाड़ियां रूक गईं और मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस जेल में दाखिल हो गई. सुबह 4:30 बजे बांदा जेल में आने के बाद मुख्तार अंसारी ने जेल अधिकारियों से कहा कि वह काफी थक गया है, सोना चाहता है, इसलिए उसे सीधे बैरक नंबर 16 पहुंचाया गया, जिसमें वह आराम करता रहा. सुबह चाय के लिए जेल अधिकारियों ने पूछा लेकिन थकान की वजह से उसने चाय को मना किया.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












