
मुख्तार अंसारी के खिलाफ आईटी का 'ऑपरेशन पैंथर', जल्द जब्त होगी 100 करोड़ की संपत्ति
AajTak
आयकर विभाग ने 'ऑपरेशन पैंथर' के नाम से ऑपरेशन शुरू किया था, जिसके तहत मुख्तार अंसारी से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़ी लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्तियों की पहचान की. अंसारी ने ये संपत्तियां अलग-अलग गैंग सदस्यों और सहयोगियों के नाम पर खरीदी थी.
आयकर विभाग ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. विभाग ने जेल में बंद गैंगस्टर अंसारी की लगभग 100 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति की पहचान कर ली है. विभाग जल्द ही उसकी संपत्ति की कुर्की की तैयारी कर रहा है. लखनऊ आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति लेनदेन पर रोक अधिनियम इकाई ने उसकी 23 संपत्तियों की पहचान की है.
इंडिया टुडे/आज तक की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, आयकर विभाग ने 'ऑपरेशन पैंथर' के नाम से ऑपरेशन शुरू किया था, जिसके तहत मुख्तार अंसारी से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़ी लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्तियों की पहचान की. अंसारी ने ये संपत्तियां अलग-अलग गैंग सदस्यों और सहयोगियों के नाम पर खरीदी थी.
इस ऑपरेशन में आयकर विभाग की बेनामी विंग के एडिशनल कमिश्नर ध्रुवपुरारी सिंह और उनकी टीम ने मुख्तार अंसारी से जुड़ी हुई कई संपत्तियों की कुर्की पर काम किया.
आयकर विभाग ने मुख्तार अंसारी की जिन संपत्तियों की पहचान की है, उनकी कुर्की के आदेश 11 अप्रैल को जारी किया गया है. इनमें से 12 करोड़ रुपये की एक संपत्ति गाजीपुर में गणेश दत्त मिश्रा के नाम से खरीदी गई.
गाजीपुर के गणेश दत्त उसी मोहल्ले में रहते हैं, जहां अंसारी का घर है. उन्हें रियल एस्टेट में अंसारी का विश्वासपात्र माना जाता है. इस जमीन सौदे में चेक नंबर्स का उल्लेख किया गया है लेकिन आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर आलोक कुमार सिंह को जांच में पता चला कि जमीन खरीद के लिए जिन चेक नंबर्स का उल्लेख किया है, वे चेक ना तो कभी डिपॉजिट हुए और ना ही कभी उन्हें भुनाया गया. इससे पता चलता है कि मुख्तार अंसारी के लिए गणेश दत्त के नाम पर यह बेनामी सौदा था.
आयकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ध्रुवपुरारी सिंह की अगुवाई में जांच टीम को यह भी पता चला कि 2014 में अंसारी के ससुर के स्वामित्व वाली कंपनी आगाज प्रोजेक्ट एंड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड ने एक राष्ट्रीयकृत बैंक से 1.60 करोड़ रुपये का लोन लिया था. इस लोन के लिए सिक्योरिटी के तौर पर गणेश दत्त मिश्रा के नाम पर दर्ज संपत्ति दिखाई गई लेकिन उसका असल में इस कंपनी से कोई लेना-देना नहीं था. कंपनी के डायरेक्टर्स मुख्तार अंसारी की पत्नी और उसका बेटा है. इससे अंसारी के साथ मिश्रा के सीधे संबधों का पता चलता है कि वह अंसारी के लिए काम करता था और उसका बेनामीदार था.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




