
मुइज्जू ने पहले भारत की जगह तुर्की को चुना, अब उठाया ये कदम
AajTak
मालदीव अपने भारत विरोधी रुख को और मजबूत करता जा रहा है. कुछ समय पहले उसने चीन के साथ एक समझौता किया था जिसके तहत चीन उसे मुफ्त में टियर गैस, पेपर स्प्रे जैसै नॉन लीथल हथियार देने वाला है. अब तुर्की से उसे रक्षा क्षेत्र में बड़ी मदद मिली है.
चीन से अहम रक्षा समझौते के बाद अब मालदीव ने तुर्की से ड्रोन खरीदे हैं.. ये पहली बार है जब मालदीव ने अपनी सेना में इस तरह के ड्रोन शामिल किए हैं जो उसके विशाल विशेष आर्थिक क्षेत्र (Special Economic Zone) में गश्ती का काम करेंगे. मालदीव ने इससे कुछ दिन पहले ही चीन से मुफ्त में गैर घातक हथियार (टियर गैस के गोले, पेपर स्प्रे) के लिए एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किया था.
शनिवार को मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि मालदीव को तुर्की से ड्रोन मिल गए हैं. संभावना है कि मालदीव सरकार इस हफ्ते ड्रोन का संचालन शुरू कर देगी. रिपोर्ट में हालांकि, ड्रोन की सटीक संख्या के बारे में नहीं बताया गया. इसे लेकर मालदीव के रक्षा मंत्रालय या विदेश मंत्रालय ने कोई आधिकारिक पुष्टि भी नहीं की है.
चीन समर्थक मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने जनवरी में चीन से लौटने पर संकेत दिया था कि सरकार निगरानी के लिए ड्रोन खरीदने पर विचार कर रही है.
मालदीव के समाचार पोर्टल अधाधू ने मामले में शामिल एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा, 'देश के समुद्री क्षेत्र में गश्ती की खातिर ड्रोन खरीदने के लिए वर्तमान सरकार ने तुर्की की कंपनी के साथ एक डील की थी जिसके बाद अब पहली बार मालदीव में सैन्य ड्रोन लाए गए हैं. ड्रोन 3 मार्च को मालदीव पहुंचाए गए थे. उन्हें फिलहाल नूनू माफारू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रखा गया है.'
राष्ट्रपति बनने के बाद अपने पहले विदेश दौरे में भारत के बजाए तुर्की गए थे मुइज्जू
मोहम्मद मुइज्जू नवंबर में राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद अपने पहले विदेश दौरे में तुर्की गए थे. मालदीव में दशकों से यह परंपरा चली आ रही है कि राष्ट्रपति अपने पहले विदेश दौरे में भारत आता है लेकिन मुइज्जू ने इस परंपरा को तोड़ते हुए तुर्की जाना चुना.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.





