
मुंबई होर्डिंग केस: इंजीनियर ने हादसे को बताया 'प्राकृतिक', कोर्ट ने किया इनकार लेकिन दे दी जमानत
AajTak
इंजीनियर मनोज रामकृष्ण सांगू पिछले डेढ़ महीने से जेल में थे. सांगू स्ट्रक्चरल इंजीनियर और सलाहकार थे. उन्होंने एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए होर्डिंग डिजाइन की थी. सांगू के वकील डीएस मनेरकर ने कोर्ट में दलील दी कि उन्होंने होर्डिंग टावर को खड़ा करने वाले ठेकेदार को कोई कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी नहीं किया था.
मुंबई सेशन कोर्ट ने 13 मई को 17 लोगों की जान लेने वाले होर्डिंग हादसे में होर्डिंग को डिजाइन करने वाले 47 साल के इंजीनियर को जमानत देते हुए कहा कि वह मुंबई का स्थायी निवासी है इसलिए 'उसके भागने या न्याय से बचने की संभावना कम है'. कोर्ट ने इंजीनियर को जमानत दे दी है.
सेशन जज वीएम पथाडे ने कहा कि आरोपी इंजीनियर का कहना है कि उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करना अनुचित है. आरोपी को आगे हिरासत में रखकर कोई भी उद्देश्य पूरा नहीं किया जा सकता है और जमानत देने के पक्ष में विवेक का प्रयोग किया जा सकता है.
डेढ़ महीने से जेल में थे इंजीनियर
इंजीनियर मनोज रामकृष्ण सांगू पिछले डेढ़ महीने से जेल में थे. सांगू स्ट्रक्चरल इंजीनियर और सलाहकार थे. उन्होंने एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए होर्डिंग डिजाइन की थी. सांगू के वकील डीएस मनेरकर ने कोर्ट में दलील दी कि उन्होंने होर्डिंग टावर को खड़ा करने वाले ठेकेदार को कोई कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी नहीं किया था.
'आरोपी हादसे के लिए जिम्मेदार नहीं'
मनेरकर ने तर्क दिया, 'घटना के दिन 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली चक्रवाती हवा के कारण होर्डिंग गिर गया, जो प्राकृतिक है और आरोपी इसके लिए जिम्मेदार नहीं है. वह निर्दोष है और उसे झूठा फंसाया गया है.' यह भी बताया गया कि क्राइम ब्रांच ने 30 मई को पहले ही सभी तरह की सामग्री को जब्त कर लिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









