
मुंबई हमले का PAK कनेक्शन, ISI की भूमिका और हेडली की साजिश... तहव्वुर राणा से NIA ने पूछे ये 18 अहम सवाल!
AajTak
Tahawwur Hussain Rana: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान आतंकी तहव्वुर राणा ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और हाफिज सईद को लेकर कई राज उगले हैं. इन खुलासों के बाद हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान आतंकी तहव्वुर राणा ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और हाफिज सईद को लेकर कई राज उगले हैं. इन खुलासों के बाद मोस्टवॉन्टेड आतंकवादी हाफिज सईद और लश्कर कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं. उन दोनों को पाकिस्तान ने सेफ हाउस में शिफ्ट कर दिया है.
पाकिस्तान के हुक्मरानों और आतंक के आकाओं को पता है मोदी और ट्रंप का अगला टारगेट कौन है. क्योंकि जैसे-जैसे तहव्वुर राणा राज उगलेगा, वैसे-वैसे पाकिस्तान का पाप दुनिया के सामने आएगा. जैसे-जैसे वो मुंबई हमले का सच बताएगा, वैसे-वैसे पाक में बैठे हाफिज और लखवी के जिंदा या मुर्दा पकड़ने जाने का रास्ता साफ हो जाएगा. ट्रंप और मोदी के बीच मुंबई हमले के हर आरोपी का हिसाब करने की डील सील हो चुकी है.
तहव्वुर राणा से NIA ने पूछे ये 18 अहम सवाल...
1- 26 नवंबर 2008 के दौरान तुम्हारी लोकेशन कहां थी?
2- भारत मे रहने के दौरान तुम किस किस से कहां-कहां मिले थे?
3- डेविड कोलमैन हेडली को कब से जानते हो? उसको जाली वीज़ा देकर भारत मे क्यों भेजा था?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












